DMCA.com Protection Status
HomeNEW UPDATEWorld highest Road|दुनिया की सबसे ऊंची सड़क कौन सी है?|India highest Road

World highest Road|दुनिया की सबसे ऊंची सड़क कौन सी है?|India highest Road

विश्व के सबसे ऊंची मोटर परिवहन सड़क:-

भारत में विश्व के सबसे ऊंची मोटर परिवहन सड़क का निर्माण पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर में पूरा किया गया। जो की विश्व रिकॉर्ड है। यह निर्माण वर्ष 2017 में आरंभ हुआ और अगस्त 2021 को पूरा हुआ। यह सड़क उमलिंगला दर्रे से होकर गुजरता है। इस सड़क का निर्माण BRO(Border Roads Organization) ने हिमांक परियोजना के अंतर्गत किया।

सबसे ऊंची परिवहन सड़क के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य :-

  • यह सड़क 19300 feet की ऊंचाई पर है।
  • इस सड़क की लंबाई 52 किलोमीटर है। इसे ब्लैक टॉप से भी जाना जाता है।
  • यह सड़क लेह से चिसुमले तथा डेम चोक को जोड़ता है।

Note:- वर्तमान में लद्दाख भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी स्थापना 31 अक्टूबर 2019 को हुआ, इसकी राजधानी लेह और कारगिल है, इसका क्षेत्रफल 59140 वर्ग किलोमीटर है।

  • इस सड़क की ऊंचाई सियाचिन(17700 feet) तथा खारदुंग ला पास(17582 feet) से भी अधिक है।
  • माउंट एवरेस्ट के दोनों बेसकैंप से भी इस सड़क की ऊंचाई अधिक है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:-

इससे पहले विश्व की सबसे ऊंची सड़क बोलाविया(18935feet) में था।

Note:- यह देश अफ्रीका महादेश में है, यह एक स्थलबन्द देश है।

BRO ने पूर्वी लद्दाख में इस सड़क का निर्माण किया। BRO का गठन 7 मई 1960 को हुआ।
जिसका काम सीमावर्ती इलाके में infrastructure road का निर्माण करना एवं उसका देखभाल करना। हिमांक परियोजना 1985 में आरंभ हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत हिमालय क्षेत्रों में सड़क निर्माण करना है। इस क्षेत्र में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना बहुत ही कठिन काम है। क्षेत्र का तापमान 0 से-40 डिग्री तक रहता है तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता भी करीब 50% तक कम हो जाता है ऐसी कठिन परिस्थिति में BRO के मजदूर एवं सैनिक काम करते हैं। इसमें ज्यादातर मजदूर बिहार एवं झारखंड के क्षेत्र के होते हैं।

इस सड़क के निर्माण से होने वाले फायदे :-

  • इस सड़क के निर्माण से लद्दाख के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा तथा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
  • चुमार सेक्टर के विभिन्न कस्बों का जुड़ाव होगा ।
  • इस सड़क से भारत चीन के सीमा के निकट गांव में भी पहुंच होगी।
  • इस क्षेत्र का सामाजिक आर्थिक मजबूती होगी।
  • इस क्षेत्र से भारत के अन्य भागों का जुड़ाव और अधिक होगा।
  • हमारी पहुंच इस क्षेत्र में अधिक सुगम में एवं तेज होगी।
  • विशेष परिस्थितियों में भारत की सेना आसानी से इस क्षेत्र में पहुंच सकती है।
  • लद्दाख के लोग भारत के अन्य क्षेत्र में पहुंचने में आसानी होगी।
  • लद्दाख के लोगों के जीवन अधिक आसान एवं सुखमय होगा।

यदि आपको हमारा लेख पसंद आया तो कृपया इस लेख को जितना हो सके शेयर करें।

धन्यवाद!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular