“दुनिया के टॉप 50 सुरक्षित शहर में भारत के दिल्ली और मुंबई शहर भी।”
यह रिपोर्ट किसके द्वारा जारी किया जाता है ? – इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा
कितने साल पर रिपोर्ट जारी की जाती है ?- हर 2 साल में रिपोर्ट जारी करती है। (Economist Intelligence Unit , EIU)
◆ कुल 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी की गई।
◆ डेनमार्क की राजधानी “कोपेनहेगन” दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है इसने पिछले वर्षों में शीर्ष पर रहे टोक्यो , सिंगापुर और ओसाका को पीछे छोड़ कर यह गौरव हासिल किया है।
◆ दूसरे नंबर पर कनाडा का “टोरंटो” शहर है।
◆ वहीं तीसरा सबसे सुरक्षित शहर सिंगापुर है।
● वहीं भारत की बात की जाए तो शीर्ष 50 शहरों में –
दिल्ली को – 48 वा,
और मुंबई को – 50 वां स्थान हासिल हुआ है।
पिछले साल के इंडेक्स में दिल्ली का 52 वा तथा मुंबई को 45 वा स्थान मिला था।
◆ टॉप 10 में एशिया महाद्वीप के तीन शहर शामिल हैं।
1) सिंगापुर
2) टोक्यो
3) हॉन्ग कोंग
◆ 2017 और 2019 में अव्वल रहा टोक्यो शहर इस बार पांचवें स्थान पर है।
अलग-अलग श्रेणी में रैंकिंग –
• डिजिटल सुरक्षा के मामले में “सिडनी” शहर सबसे बेहतर है।
• सेहत में टोक्यो सबसे आगे हैं।
• इंफ्रा सुरक्षा में हांगकांग का प्रदर्शन बेहतर है।
• व्यक्तिगत सुरक्षा में कोपेनहेगन श्रेष्ठ है।
• पर्यावरण सुरक्षा में वेलिंगटन ने टॉप किया है।
• EIU ने कुल 76 मापदंड रखे थे ताकि वैश्विक शहरी सुरक्षा की स्पष्ट तस्वीर मिल सके। इनमें डिजिटल हेल्थ , इंफ्रास्ट्रक्चर , व्यक्तिगत और पर्यावरण सुरक्षा शामिल थे। इन पांचों मापदंडों में सभी शहरों को 100 में से अलग-अलग स्कोर दिया गया। कोरोना के मद्देनजर पहली बार इस साल पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को शामिल किया गया था।
Top -10 शहर की लिस्ट –
RANK | शहर | अंक |
1 | कोपेनहेंगन | 82.4 |
2 | टोरंटो | 82.2 |
3 | सिंगापुर | 80.7 |
4 | सिडनी | 80.1 |
5 | टोक्यो | 80.0 |
6 | एमस्टर्डम | 79.3 |
7 | वेलिंगटन | 79.0 |
8 | हांगकांग | 78.6 |
9 | मेलबर्न | 78.6 |
10 | स्टॉकहोम | 78.0 |
Question & Answer
प्रश्न – Safe Cities Index कौन जारी करता है?
उत्तर – इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
प्रश्न – यह कितने वर्षों में जारी की जाती है?
उत्तर – हर 2 साल में
प्रश्न – Safe Cities Index – 2021 में कुल कितने शहरों की सूची जारी की गई?
उत्तर – 60 शहरों की
प्रश्न – दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन सा शहर रहा?
उत्तर – दूसरे स्थान पर – टोरंटो (कनाडा) तीसरे स्थान पर – सिंगापुर
प्रश्न – भारत के कौन से शहर टॉप – 50 में शामिल हुए?
उत्तर – दिल्ली (48 वा स्थान) (मुंबई – 50 वा स्थान)
प्रश्न – टॉप – 10 में एशिया के कौन से तीन शहर शामिल हुए?
उत्तर – सिंगापुर , टोक्यो , हॉन्ग कोंग
प्रश्न – इस रैंकिंग में कुल कितने मापदंड रखे गए थे?
उत्तर – 76 मापदंड