DMCA.com Protection Status
HomeCAREERResume और CV में क्या अंतर है?| What is the difference between...

Resume और CV में क्या अंतर है?| What is the difference between Resume and CV In Hindi?

जब आप किसी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं और आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आपके Resume और CV की होती है जो आपकी Qualification और Skills को प्रदर्शित करते हैं Resume आपकी योग्यता और Skills का सूक्ष्म रूप होता है जबकि CV में आपकी योग्यता और Skills को विस्तृत रूप में दर्शाया जाता है।

इन सभी जानकारी को पढ़ने और सीखने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें तो चलिए आज कुछ नया सीखते हैं –

Resume क्या होता है?

• Resume आपकी Qualification और Skills का सूक्ष्म रूप होता है।
• जहां पर आप अपनी योग्यता , अनुभव और Skills को कम शब्दों में व्यक्त करते हैं।
• Resume कम से कम 1 पेज और अधिकतम 2 पेज का हो सकता है।
• Resume में आप अपनी योग्यता के साथ साथ अपनी विशेषज्ञता को प्रदर्शित कर सकते हैं।
• इससे Interviewer को ये पता चल जाता है कि आप किस विषय में विशेषज्ञ हैं।
• और इस प्रकार Interviewer उस विषय से संबंधित प्रश्न ही आपसे पूछता है।

CV क्या होता है?

• CV का पूर्ण रूप (Curriculum vitae) होता है जो कि लैटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “कोर्स ऑफ लाइफ” ।
• CV में आपकी Qualification और Skills को विस्तृत रूप में लिखा जाता है।
• जहां पर आप अपनी योग्यता , अनुभव और Skills को अधिक से अधिक शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं।
• CV कम से कम 2 पेज और अधिकतम आपकी योग्यता , अनुभव और Skills के आधार पर कितने भी पेज का हो सकता है।
• CV का प्रयोग सबसे अधिक उन लोगों के द्वारा किया जाता है जो Experienced हैं।
• क्योंकि वो CV के माध्यम से अपने अनुभव और योग्यता को विस्तृत रूप में प्रदर्शित करते हैं।

Resume और CV में क्या अंतर है?

• Resume कम से कम 1 पेज और अधिकतम 2 पेज का हो सकता है जबकि CV कम से कम 2 पेज और अधिकतम आपकी योग्यता , अनुभव और Skills के आधार पर कितने भी पेज का हो सकता है।
• Resume आपकी Qualification और Skills का सूक्ष्म रूप होता है जबकि CV में आप अपनी योग्यता , अनुभव और Skills को अधिक से अधिक शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं।
• Resume में केवल उन्हीं चीजों को प्रदर्शित करें जिनके प्रति आप परिपूर्णता कॉन्फिडेंट हों जबकि CV में आप अपनी योग्यता को बढ़ा चढ़ाकर लिख सकते हैं।
• याद रखें अपने Resume और CV में केवल उन्हीं स्किल्स के बारे में लिखें जो आपसे आती हैं अन्यथा यदि आपसे उससे संबंधित कोई प्रश्न पूछ लिया गया तो आप इंटरव्यू से बाहर हो सकते हैं।
• अपने Resume और CV में डिक्लेरेशन लिखना न भूलें क्योंकि इससे इंटरव्यूअर पर Positive Impression पड़ता है।

Resume कैसे बनाएं?

• Resume आप किसी वेबसाइट या एप्प से आसानी से बना सकते हैं।
• आप Resume.com वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोफेशनल Resume Create कर सकते हैं।
• इसके लिए आपको एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है ये बिलकुल फ्री होता है।
• Resume में आपको 10 वीं की परसेंटेज , 12 वीं की परसेंटेज , ग्रेजुएशन और किसी अन्य डिग्री में बारे में लिखना होता है।
• यदि आपने केवल 12 वीं पास की है या फिर केवल 10 वीं पास की है तो आप उसके आधार पर भी अपने Resume की Create कर सकते हैं।
• याद रखें Resume बनाते समय अपनी योग्यता , अनुभव और Skills को कम शब्दों में लिखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष :-

अतः संक्षेप में कहा जा सकता है कि हमारे इंटरव्यू में Resume और CV की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिससे इंटरव्यूअर पर पॉजिटिव इंप्रेशन पड़ता है और वो हमारे Resume व CV के आधार पर ही हमसे प्रश्न पूछते हैं जिससे जॉब मिलने के Chances काफी बढ़ जाते हैं।

FAQ

Q. Resume और CV में से ज्यादा अच्छा कौनसा है?

Ans. CV और Resume दोनों ही अपने स्थान पर सही है। लेकिन इन दोनों का उपयोग अलग-अलग जगहों पर किया जाता है। Resume का उपयोग तब किया जाता है जब आप as a fresher के रूप में कहीं नौकरी करने जाते हैं। CV का इस्तेमाल तक किया जाता है जब आप एक एक्सपीरियंस व्यक्ति बन चुके हैं और अब आपको किसी बड़ी कंपनी में किसी बड़े पद के लिए नौकरी पाने के लिए जाना है।

Q. क्या मैं Resume के स्थान पर CV भी काम में ले सकता हूं?

Ans. जैसा कि ऊपर बताया गया है कि Resume और CV दोनों अलग-अलग स्थान पर काम आते हैं। तो आप Resume के स्थान पर CV काम में नहीं ले सकते है और CV के स्थान पर Resume काम में नहीं ले सकते है।

Q. क्या employer, CV को resume के स्थान पर प्रेफर करते हैं?

Ans. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह employer आपको as a fresher ले रहा है या एक एक्सपीरियंस व्यक्ति के तौर पर hire कर रहा है।

Q. Resume और CV का प्रयोग किस कंपनी में जॉब के apply के लिए करें?

Ans. आप Resume और CV का प्रयोग किसी भी कंपनी में जॉब के apply के लिए कर सकते है। Resume या CV का चयन नौकरी के नाम पर नहीं बल्कि उसकी पोजीशन के आधार पर किया जाता है। यदि आप एक ऐसी नौकरी के लिए apply करने जा रहे है जिसमे आपकी क्वालिफिकेशन फ्रेशेर की है तो आपको Resume इस्तेमाल करना है। यदि आप एक ऐसी जॉब के लिए apply कर रहे है जिसमे आपको 5-10 साल का एक्सपीरियंस चाहिए तो उसमे आपको CV को इस्तेमाल करना है।

Q. कौनसी जॉब्स के लिए CV या Resume जरूरी होता है?

Ans. जिस जॉब के लिए experienced employee चाहिए हो वहा CV और जहा फ्रेशेर employee चाहिए हो वहा Resume की अवश्यकता होती है। हमें उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा यदि पसंद आया हो तो इसे अपने परिवार , दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वो भी इसका लाभ उठा सकें। हमारे इस लेख को कंप्लीट पढ़ने तथा अपना कीमती और मूल्यवान समय देने के लिए HINDIRADIO.IN की पूरी टीम आपका दिल की गहराइयों से प्रेमपूर्वक धन्यवाद करती है।

अन्य पोस्ट पढ़े-

विश्व का पहला Plant आधारित smart Air Purifier
Magtapp application क्या है ?
स्वामी विवेकानंद का शिकागो में ऐतिहासिक भाषण 11 सितम्बर
Times Higher Education Rankings 2022
डीएनए (DNA), RNA क्या होता है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular