प्रश्न :1) वर्तमान में “संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम : UN – WFP” के सद्भावना राजदूत कौन बने हैं?
उत्तर : डेनियल ब्रुहल
◆ स्पेनिश जर्मन अभिनेता डेनियल ब्रुहल को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है।
◆ सद्भावना राजदूत के रूप में, वह भूख के मुख्य चालकों के बारे में सूचित करेंगे और भूख के मूल कारणों तथा तत्काल जरूरतों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र WFC के प्रयासों का प्रदर्शन करेंगे।
◆ इसीलिए डेनियल ब्रुहल जीरो हंगर वाली दुनिया के मिशन में शामिल हो गए हैं।
◆ 43 वर्षीय अभिनेता डेनियल ब्रुहल भूख के मुख्य कारणों के बारे में अपने समर्थकों को सूचित करेंगे।
● संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम
◆ स्थापना : 1961
◆ मुख्यालय : रोम (इटली)
◆ कार्यकारी निदेशक : डेविड बियस्ली
प्रश्न :2) वर्तमान में “शक्ति 2021” संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और अन्य किस देश के बीच आयोजित हुआ है?
उत्तर : फ्रांस
◆ द्विवार्षिक प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास शक्ति 2021 का छठा संस्करण भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच आयोजित हुआ है।
◆ शक्ति 2021 अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध शहरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।
◆ यह सैन्य अभ्यास दोनों देश की सैनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
◆ संस्करण : छठा
◆ आयोजन स्थल : फ्रांस (फ्रीजस)
◆ आयोजन तिथि : (15 नवंबर, 2021 से 26 नवंबर, 2021 तक)
● युद्धाभ्यास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ संयुक्त सागर नौसैनिक अभ्यास 2021 : रूस और चीन
◆ अजय वॉरियर संयुक्त सैन्य अभ्यास 2021 : भारत और ब्रिटेन
◆ मित्र शक्ति संयुक्त सैन्य अभ्यास 2021 : भारत और श्री लंका
◆ सूर्यकिरण संयुक्त सैन्य अभ्यास 2021 : भारत और नेपाल
प्रश्न :3) वर्तमान में राज्यसभा के नए महासचिव कौन बने हैं?
उत्तर : प्रमोद चंद्र मोदी
◆ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
◆ राज्यसभा के नए महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी डॉ. परसाराम पट्टाभि केशव की जगह लेंगे।
● राज्यसभा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ राज्यसभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या 250 हो सकती है।
◆ राज्यसभा में वर्तमान सदस्यों की संख्या 245 है।
◆ राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन अप्रत्यक्ष चुनाव पद्धति द्वारा द्वारा होता है।
◆ राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति होते हैं।
◆ राज्यसभा के उप सभापति राज्यसभा के सदस्यों में से चुने जाते हैं।
◆ राज्यसभा की सीटों का आवंटन राज्य में जनसंख्या के आधार पर किया गया है।
◆ यदि आज राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपका भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
◆ इसके साथ साथ आपकी आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए।
◆ राज्यसभा में चुनाव हर दो वर्ष के अंतराल पर होता है।
◆ राज्यसभा एक ऐसा सदन है जिसका अध्यक्ष या सभापति उस सदन का सदस्य नहीं होता।
◆ किसी स्थिति में उप राष्ट्रपति को उनके पद से हटाने का प्रस्ताव सबसे पहले राज्यसभा में रखा जायेगा।
प्रश्न :4) वर्तमान में आई खबर के अनुसार पहला “विश्व योगासन चैंपियनशिप 2022” का आयोजन कौन सा देश करेगा?
उत्तर : भारत
◆ भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पहली बार विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन जून 2022 में होगा।
◆ इस चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा और योग को खेलो इंडिया गेम्स में भी शामिल किया जाएगा।
◆ खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन का गठन किया है जो योग के जरिए फिटनेस प्रतियोगिता , विकास और स्वस्थ रहने की संस्कृति स्थापित करना चाहता है।
◆ राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2021 का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ है।
● महत्वपूर्ण खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ बैडमिंटन टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन 2021 : पेरिस (फ्रांस)
◆ ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 : लीमा (पेरु)
◆ विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 : ओस्लो (नॉर्वे)
◆ एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2021 : दोहा (कतर)
प्रश्न :5) वर्तमान में आजादी का “अमृत महोत्सव मोबाइल एप्प” को किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है?
उत्तर : संस्कृति मंत्रालय
◆ केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने “आजादी का अमृत महोत्सव” मोबाइल एप्प लॉन्च किया।
◆ इस एप्प पर भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
◆ यह एप्प एंड्रोड और IOS दोनों जगह उपलब्ध होगा जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होने वाले सभी तरह के कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
◆ साल 2022 में भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं आजादी का अमृत महोत्सव इसी को मनाने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है।
◆ केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री : मीनाक्षी लेखी
अन्य पोस्ट पढ़े-