L.L.B का पूर्ण रूप : Bachelor of Laws है यह एक Undergraduate Degree होती है यह Rules और Regulations का एक समूह है जिसके अंदर कोई भी समाज या देश चलता है यानि की उसका संचालन होता है आज के समय में कोई डॉक्टर बनना चाहता है कोई इंजीनियर तो कोई वकील। वकील की पढ़ाई करने के लिए आपको L.L.B का कोर्स करना होता है जिसमें आपको सम्मान के साथ – साथ कुछ पॉवर भी मिलती हैं आज के इस लेख में हम L.L.B कोर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे तो चलिए आज कुछ नया सीखते हैं –
L.L.B कौन कर सकता है?
◆ L.L.B करने के लिए आप 12 वीं पास होने चाहिए अगर आप 12 वीं के बाद L.L.B की पढाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5 पांच साल देने होते हैं।
◆ यदि आप 12 वीं के बाद L.L.B कोर्स करना चाहते हैं तो इसमें आपके कम से कम 50% मार्क्स होने जरूरी हैं।
◆ यदि आप L.L.B का तीन साल का कोर्स करना चाहते हैं तो इसके आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
◆ यदि आप ग्रेजुएशन के बाद L.L.B कोर्स करना चाहते है तो ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50% अंक होना चाहिए।
◆ 12वीं की पढ़ाई कंप्लीट होने के बाद आप L.L.B का कोर्स कर सकते हैं चाहें आपने 12 वीं की पढ़ाई किसी भी सब्जेक्ट से की हो। साइंस कॉमर्स या आर्ट्स आप L.L.B का कोर्स कर सकते हैं।
◆ लेकिन यदि आप वकील बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 12वीं में आर्ट सब्जेक्ट का चयन करना चाहिए जिससे आपको आगे काफी सहायता मिलती है।
◆ L.L.B कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पहले एंट्रेंस एग्जाम देना होता है और एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद आपको L.L.B के लिए कॉलेज मिल जाता है।
◆ एडमिशन मिलने के बाद आपको पूरे 5 साल तक L.L.B का कोर्स करना पड़ता हैं यदि आपने 12 वीं के बाद L.L.B में एडमिशन लिया है जब आपके L.L.B कोर्स के पास साल कंप्लीट हो जाते हैं और आप L.L.B को कंप्लीट कर लेते हैं तो उसके बाद आपको L.L.B की एक डिग्री मिल जाती है और उस डिग्री के माध्यम से आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में वकालत का काम कर सकते हैं।
◆ L.L.B की डिग्री करते समय आपको यह ध्यान में रखना होता है कि जब भी आप L.L.B के लिए कोई एग्जाम दे तो उस एग्जाम में आपके अच्छे मार्क्स होने चाहिए L.L.B की डिग्री मिलने के बाद आप वकालत के क्षेत्र एक अच्छा करियर बना सकते हैं।
L.L.B के विषय : –
◆ L.L.B के कोर्स मे बहुत सारे सब्जेक्ट उपलब्ध होते हैं लेकिन आपको कुछ कॉमन सब्जेक्ट को पढ़ना अनिवार्य होता है L.L.B का कोर्स करने के लिए आप इसमें से अपने अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं।
◆ लीगल मेथडस ◆ कॉन्ट्रैक्टस ◆ कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर ◆ लिटिगेशन एडवोकेसी ◆ पोलिटिकल साइंस
L.L.B के कोर्स : –
◆ कारपोरेशन लॉ
◆ सिविल लॉ
◆ क्रिमिनल लॉ
◆ इंटरनेशनल लॉ
◆ लेबर लॉ
◆ पेटेंट लॉ
◆ टैक्स लॉ
L.L.B कैसे कर सकते हैं?
◆ L.L.B का कोर्स करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में रोजगार पा सकते हैं L.L.B कोर्स करने के बाद आप सरकारी क्षेत्र में भी वकील की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
◆ L.L.B कोर्स करने के बाद आपके पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं आज हम कुछ बेहतरीन जॉब के बारे में जानेंगे जिससे आप अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं जो इस प्रकार हैं –
◆ बिजनेस हाउसेस
◆ एजुकेशनल इंस्टीटूटस
◆ लीगल कॉन्स्टांइस
◆ न्यूज चैनल
◆ जुडिशरी
◆ प्राइवेट प्रैक्टिस
◆ सेल्स टैक्स एंड एक्साइज डिपार्टमेंटस
◆ जॉब टाइप
◆ अटॉर्नी जनरल
◆ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज
◆ लॉ रिपोर्टर्स
◆ लीगल एडवाइजर
◆ मजिस्ट्रेट
◆ कमिश्नर
◆ टीचर्स
◆ ट्रस्टीज
L.L.B करने के फायदे : –
◆ L.L.B Course करने के बाद आप अच्छे जानकार, सलाहकार और कानून के क्षेत्र में आपकी अच्छी पकड़ हो जाती है।
◆ L.L.B एक वकालत ग्रेजुएशन डिग्री है जिसे करने के बाद आप वकालत और आने वाले केस को अच्छे से हैंडल कर पाते हैं।
◆ L.L.B कोर्स करने बाद आप किसी का भी केस को लड़ सकते है और उनकी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
◆ L.L.B करने के बाद आपको पुलिस आसानी से गिरफ्तार नहीं कर सकती क्योंकि L.L.B कोर्स के दौरान आपने सारे कानून पढ़ लिए होते हैं।
L.L.B करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम : –
◆ ये एंट्रेंस एग्जाम आप 12 वीं करने के बाद दे सकते हैं L.L.B कोर्स करने के लिए इंडिया में सबसे प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम CLAT है जिसका पूरा नाम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test) होता है।
◆ इस एंट्रेंस एग्जाम को देने के बाद आप L.L.B कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं जो पुरे 5 साल का होता है जब आप एंट्रेंस एग्जाम को क्लीयर कर लेते हैं इसके बाद आपके एंट्रेंस के मार्क्स के अनुसार आपको L.L.B कॉलेज दिए जाते हैं आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं और एक अच्छे वकील बन सकते हैं।
Subject | Question |
Logical Reasoning | 12 |
Analytical Reasoning | 12 |
General Knowledge | 12 |
Legal Reasoning | 12 |
Reading Comprehension | 12 |
Time : 120 Minute : 2 Hours
ये आपकी यूनिवर्सिटी के आधार पर अलग – अलग हो सकता है इसलिए आप अपनी यूनिवर्सिटी का परीक्षा शेड्यूल गूगल पर चेक कर लें।
निष्कर्ष : संक्षेप में कहा जा सकता है कि वकालत के क्षेत्र में L.L.B कोर्स की बहुत बड़ी भूमिका होती है क्योंकि ये कोर्स कानून के क्षेत्र में वकालत की नींव होता है आप भी अपनी योग्यता के अनुसार L.L.B कोर्स का चयन कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा यदि पसंद आया हो तो इसे अपने परिवार , दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वो भी इसका लाभ उठा सकें।
हमारे इस लेख को कंप्लीट पढ़ने तथा अपना कीमती और मूल्यवान समय देने के लिए HINDIRADIO.IN की पूरी टीम आपका दिल की गहराइयों से प्रेमपूर्वक धन्यवाद करती है।