DMCA.com Protection Status
HomeSCIENCE FACTSFacts about Mangal Grah in Hindi|Interest Facts About Mars |मंगल ग्रह के रोचक तथ्य

Facts about Mangal Grah in Hindi|Interest Facts About Mars |मंगल ग्रह के रोचक तथ्य

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम मंगल ग्रह और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह है और उनमें से एक ग्रह मंगल भी है। वर्तमान में कई अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर भेजे जा रहे हैं क्योंकि पृथ्वीवासी चाहते हैं अगर कभी भविष्य में पृथ्वी पर कोई ब्रह्मांडीय समस्या आए तो हम मंगल ग्रह पर भी रह सकते हैं। इसलिए वहां पर लगातार खोज के लिए कृत्रिम अंतरिक्ष यान भेजें जाते हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि पृथ्वी के बाद मंगल भी एक ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन संभव है। आज के इस लेख में हम आपको मंगल के कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे।

मंगल ग्रह के बारे में कुछ सामान्य जानकारी


मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी करते हैं। क्योंकि पृथ्वी से टेलीस्कोप द्वारा मंगल ग्रह को देखने पर मंगल ग्रह लाल दिखाई देता है। मंगल ग्रह भी पृथ्वी की तरह धरातलीय स्थल वाला ग्रह है। जहां रेगिस्तान ज्वालामुखी इत्यादि  पृथ्वी की तरह ही है।

मंगल ग्रह के रोचक तथ्य (26 Interesting Facts About Mars)

1. मंगल ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा 687 दिन में पूरा करता है। यानी कि मंगल ग्रह का 1 साल पूरा होने में 687 दिन लगते हैं। जो कि पृथ्वी का दुगना है। क्योंकि पृथ्वी का 1 साल 365 दिन का ही होता है।

2. हमारी पृथ्वी पर तो एक ही चंद्रमा है वहीं अगर बात की जाए मंगल ग्रह की तो वहां पर दो चंद्रमा मौजूद है। जिनके नाम फोबोस और डेमियोस है। फोबोस का व्यास तो 13.8 मील है। वही डेमियोस का व्यास 7.8 मील है।

3. क्या मंगल ग्रह पर पानी मौजूद हैं। तो हां दोस्तों मंगल ग्रह पर पानी भी मौजूद है लेकिन वहां पर ज्यादा मात्रा मे पानी बर्फ के रूप में है। और कुछ ही मात्रा में भाप के रूप में भी पानी वातावरण में मौजूद है।

4. मंगल ग्रह पर आज से लगभग 4 अरब साल पहले पृथ्वी की तरह ही चुंबकीय क्षेत्र मौजूद थे। लेकिन वर्तमान में  मंगल ग्रह पर कोई भी चुंबकीय क्षेत्र में मौजूद नहीं है।

5. मंगल ग्रह और पृथ्वी की दूरी मैं बदलाव होता रहता है क्योंकि इसकी कक्षा गोल नहीं बल्कि अंडाकार है।

6. नासा का यह कहना है कि 2030 तक पृथ्वी वासियों की एक कॉलोनी मंगल ग्रह पर बसाने की योजना है।

7. हर ग्रह के नाम के पीछे कोई ना कोई राज जरूर छिपे होते हैं। और अगर बात की जाए मंगल ग्रह के नाम के पीछे  के राज कि तो प्राचीन रोमन साम्राज्य के लोग मंगल ग्रह को  युद्ध के देवता मानते थे। मंगल ग्रह का रंग लाल दिखाई देता है। शायद लाल रंग के कारण ही मंगल ग्रह रोमन साम्राज्य के लोगों द्वारा युद्ध के देवता माने जाते थे।

8. पृथ्वी से मंगल की दूरी कम से कम 780000 किलोमीटर है सूर्य से मंगल की दूरी लगभग 224000000 किलोमीटर है। सूर्य से मंगल 141500000 मील दूर है।

9. वैज्ञानिकों का कहना है कि और ग्रहों की तरह मंगल ग्रह पर भी कई ज्वालामुखी मौजूद है। और तो मंगल ग्रह पर एक  ऐसा ज्वालामुखी मिला है। जो इस ग्रह का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। आपको इस बात से आश्चर्य जरूर होगा कि यह ज्वालामुखी दो अरब वर्षों से लगातार सक्रिय है। इस ज्वालामुखी की ऊंचाई 27.3 किलोमीटर है। इस ज्वालामुखी का नाम ओलंपस मून रखा है।

10. मंगल का व्यास लगभग 6860 किलोमीटर है, और तो मंगल ग्रह का आकार भी बहुत छोटा है।

11. भारतीय अंतरिक्ष संगठन इसरो ने 5 नवंबर 2013 को अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया था। यह अंतरिक्ष मंगल मिशन 24 सितंबर 2014 को सुरक्षित रूप से पूरा हो गया। भारत देश पहला एक ऐसा देश बन गया जिसने अपने प्रथम प्रयासों से मंगल की कक्षा में सफलता पाई। मंगल ग्रह पर पहला अंतरिक्ष यान तो 1960 में भेज दिया गया था लेकिन अंतरिक्ष यान असफल रहा था।
 
12. मंगल ग्रह का घनत्व पृथ्वी के घनत्व का 100 गुना कम है।

13. मार्च महीने का नाम मार्स से ही निकला है।

14. मंगल ग्रह पर कार्बन डाइऑक्साइड ऑक्सीजन नाइट्रोजन आर्गन इत्यादि गैसे वातावरण में मौजूद हैं। मंगल ग्रह का औसत तापमान -81 डिग्री सेल्सियस है।

15. अब तक मंगल ग्रह पर वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी जुटाने के लिए लगभग 39 अंतरिक्ष विष्णु को अंजाम दिया है। लेकिन इन सभी में केवल 16 मिशन सफल हुए हैं।

16. मंगल ग्रह से इवनिंग के समय देखा गया सूरज नीला दिखाई देता है।

17. आप पृथ्वी से बिना टेलिस्कोप के रात के समय मंगल ग्रह को देख सकते हो।

18. हमारे यहां मंगलवार को मंगल ग्रह का दिन कहा जाता है।

19. जिस प्रकार पृथ्वी पर ऋतुए पाई जाती है। ठीक उसी प्रकार मंगल ग्रह पर भी‌ ऋतुए पाई जाती है। लेकिन मंगल ग्रह की ऋतुओं का समय पृथ्वी की ऋतुओं का दोगुना होता है। लेकिन मंगल ग्रह के मौसम में कभी-कभी खतरनाक घटनाएं भी हो सकती है। धूल हवा में बवंडर का रूप ले सकती है।

20. वर्तमान में मनुष्य द्वारा बनाए गए 12 वस्तुएं मंगल ग्रह पर मौजूद है।

21. मंगल ग्रह को ग्रीक देश में ऐरस कहा जाता है।

22. पृथ्वी से देखे जाने पर मंगल ग्रह लाल इसलिए दिखाई देता है। क्योंकि मंगल ग्रह की मिट्टी में लौह खनिज पदार्थ अधिक मात्रा मे पाई जाती है।

23. वर्तमान में कई ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे लगता है कि भविष्य में कभी ना कभी मानव अपनी दुनिया को मंगल ग्रह पर बसा ही लेगा।

24. आसफ होल नामक के अमेरिकी खगोलशास्त्री वैज्ञानिक ने मंगल ग्रह के चंद्रमाओं की खोज 1877 में की थी।

25. अगर बात की जाए मंगल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण बल की तो पृथ्वी की तुलना में यहां का गुरुत्वाकर्षण बल काफी कम है।

26. अगर किसी व्यक्ति का वजन मंगल ग्रह पर 27 किलो है तो वहीं पृथ्वी पर उसका वजन 55 किलो होगा।

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में हमने आपको मंगल ग्रह और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी दी है। जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। इस लेख से अगर आपको कुछ सीखने को मिला हो तो इसे आप अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular