DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSDaily Current Affairs October 7, 2021 In Hindi For all Competitive Examinations,Pdf...

Daily Current Affairs October 7, 2021 In Hindi For all Competitive Examinations,Pdf |7 अक्टूबर 2021 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न -1 “प्रशासन शहरों के संग” और “प्रशासन गांवों के संग” अभियान की शुरुआत किस राज्य सरकार ने शुरू की है?

उत्तर : राजस्थान

◆ राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जन समस्याओं के समाधान के लिए अपने दो महत्वाकांक्षी अभियान “प्रशासन शहरों के संग” और “प्रशासन गांवों के संग” की शुरुआत गांधी जयंती के अवसर पर की।

◆ इस अभियान के तहत लोगों को भूमि पट्टे के आवंटन सहित कई तरह की छूट दी जाएगी।

◆ राजस्थान के मुख्यमंत्री : अशोक गहलोत
◆ राजस्थान के गवर्नर : कलराज मिश्र
◆ राजस्थान की राजधानी : जयपुर

राजस्थान राज्य की टॉप 5 योजना :-

◆ “मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना” : राजस्थान
◆ “मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना” : राजस्थान
◆ “घर घर औषधि योजना” : राजस्थान
◆ “मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना” : राजस्थान
◆ “जनजाति भागीदारी योजना” : राजस्थान

प्रश्न -2 : 2021 में किन तीन वैज्ञानिकों को “भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार” से सम्मानित क्या गया है?


A) स्यूकूरो मनाबे
B) क्लाउस हैलसमैन
C) जॉर्जियो पारिसी
D) उपरोक्त सभी

उत्तर : (D) उपरोक्त सभी

◆ रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार स्यूकूरो मनाबे , क्लाउस हैलसमैन और जॉर्जियो पारिसी को देने का एलान किया है इसमें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

◆ इस बार भौतिकी नोबेल पुरस्कार जापान , जर्मनी और इटली के वैज्ञानिकों को दिया गया है पिछले साल भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज , ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

◆ स्यूकूरो मनाबे जापान देश से हैं।
◆ क्लाउस हैलसमैन जर्मनी देश से हैं।
◆ जॉर्जियो पारिसी इटली देश से हैं।

◆ इनको पृथ्वी की जलवायु के भौतिक मॉडलिंग , परिवर्तन शीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वसनीय भविष्यवाणी करने के लिए सम्मानित किया गया है।

◆ इनको परमाणु से ग्रहों के तराजू में भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए सम्मानित किया गया है।

◆ भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था “रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (स्वीडन)” है।

प्रश्न -3 : “भारतीय जीवन बीमा निगम” (LIC) के नए प्रबंधक निदेशक (MD) कौन बने हैं?

उत्तर : बी.सी. पटनायक

◆ LIC – Life Insurance Corporation Of India
◆ भारतीय जीवन बीमा निगम
◆ स्थापना : 1 सितंबर , 1959
◆ मुख्यालय : मुंबई (महाराष्ट्र)
◆ चेयरमैन : M.R कुमार
◆ प्रबंध निदेशक : बी.सी. पटनायक

प्रश्न -4 : किस राज्य के “अलीबाग सफेद प्याज” को G.I TAG प्रदान क्या गया है?

उत्तर : महाराष्ट्र

◆ महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग के मशहूर सफेद प्याज को भौगोलिक संकेतक (G.I) टैग मिल गया है।

◆ सफेद प्याज एक वनस्पति है जिसका कंद सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है भारत के महाराष्ट्र में प्याज की खेती सबसे ज्यादा की जाती है इस प्याज में औषधीय गुण हैं जिसका प्रयोग हृदय रोग , कोलेस्ट्रोल नियंत्रण एवं इंसुलिन निर्माण में किया जाता है।

◆ महाराष्ट्र की राजधानी : मुंबई
◆ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : उद्धव ठाकरे
◆ महाराष्ट्र के गवर्नर : भगत सिंह कोश्यारी
◆ महाराष्ट्र के मुख्य न्यायधीश : दीपांकर दत्ता

◆ भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र का मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित है।

◆ महाराष्ट्र के मंदिर : कैलाश मंदिर (एलोरा) , सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई) , महावलेश्वर मंदिर

प्रश्न -5 : “मेल्टवाटर चैंपियन शतरंज टूर 2021” का खिताब किसने जीता है?

उत्तर : मैग्नस कार्लसन

◆ विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने “मेल्टवाटर चैंपियन शतरंज टूर 2021” का खिताब जीता।

◆ 10 माह तक चलने वाले इस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 22 नवंबर , 2020 से 4 अक्टूबर , 2021 तक Chess24.com पर किया गया था।

टॉप 5 शतरंज खिताब :-

◆ “नार्वे शतरंज ओपन 2021 का खिताब” : डी. गुकेश
◆ “बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2021 का खिताब” : एस.पी. सेथुरमन
◆ “भारत के 69 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर” : हर्षित राजा
◆ राष्टीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब : वंतिका अग्रवाल
◆ “शतरंज इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर” : अभिमन्यु मिश्रा

PDF डाउनलोड

7 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

अन्य पोस्ट पढ़े-

Important current affairs Of 6th October 2021 in Hindi

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular