DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 15 November 2021| Daily Current Affairs|15 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 15 November 2021| Daily Current Affairs|15 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न :1) वर्तमान में “रुस्तम -2 ड्रोन” का सफल परीक्षण किसने किया है?

उत्तर : DRDO

◆ चीन की तेजी से बढ़ती ड्रोन सेना से निपटने के लिए भारत ने अपने ब्रह्मास्त्र को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

◆ DRDO ने रुस्तम 2 ड्रोन विमान के ऑटोमैटिक उड़ान और लैंडिंग का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

◆ भारत के इस ड्रोन को गगन सैटेलाइट रास्ता दिखा रहा है।

◆ रुस्तम 2 ड्रोन विमान लंबी दूरी तक खुफिया निगरानी करने में सक्षम है क्योंकि इसमें अत्याधुनिक रेडार लगे हैं।

● DRDO से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ DRDO : Defence Research And Development Organization
(रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन)

◆ स्थापना : 1958

◆ मुख्यालय : नई दिल्ली

◆ अध्यक्ष : जी. सतीश रेड्डी

◆ सिंधु नेत्र उपग्रह को DRDO ने विकसित किया है।

◆ देश की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI को DRDO ने बनाया था।

◆ आकाश NG मिसाइल का सफल परीक्षण DRDO ने किया है।

◆ एंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम का सफल परीक्षण DRDO ने किया है।

◆ देश के पहले एयरड्रोप कंटेनर SAHAYAK – NG का सफल परीक्षण DRDO ने किया है।

◆ CRPF के लिए रक्षिता बाइक एंबुलेंस DRDO ने विकसित किया है।

◆ स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन ABHYAS का सफल परीक्षण DRDO ने किया है।

◆ कोविड -19 के उपचार हेतु 2-DG नामक दवा को DRDO ने विकसित किया है।

◆ एक्स रे में कोविड -19 बीमारी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए “आत्मन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक” को DRDO ने विकसित किया।

प्रश्न :2) वर्तमान में “पांच शहरों में मेट्रो संचालित करने वाला भारत का पहला राज्य” कौन बना है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश

◆ 2017 में उत्तर प्रदेश में कोई मेट्रो नहीं थी अब गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद कानपुर पांचवा शहर बन गया है जहां पांच जिलों में मेट्रो चलेगी।

◆ और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पांच जिलों में मेट्रो सेवा है।

● परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिंदु

◆ रेल मंत्रालय ने देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन को मुंबई से विशाखापट्टनम तक शुरू किया है।

◆ देश के पहले 3 D प्रिंटेड मकान को IIT मद्रास द्वारा विकसित किया गया है।

◆ वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला कृथि करंथ थीं।

◆ ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग प्रणाली को अपनाने वाला भारत का पहला राज्य असम है।

◆ देश की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सिटी : केवड़िया

प्रश्न :3) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “COP 28 सम्मेलन 2023” की मेजबानी कौन करेगा?


उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात

◆ COP : Conference Of Parties
(कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज)

◆ कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज : UNFCCC (United Nations Framework Convention On Climate Change) के अंर्तगत आता है।

◆ कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज का गठन वर्ष 1994 में किया गया था।

◆ UNFCCC की स्थापना वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैस सांद्रता को स्थिर करने की दिशा में काम करने के लिए की गई थी।

◆ कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज, UNFCCC का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला प्राधिकरण है।

◆ पहला COP सम्मेलन 1995 में बर्लिन (जर्मनी) में हुआ था।

प्रश्न :4) वर्तमान में “विश्व मधुमेह दिवस 2021” कब मनाया गया है?

उत्तर : 14 नवंबर

◆ डायबिटीज यानि कि मधुमेह आजकल एक बेहद आम बीमारी बन गई है इससे निपटने के लिए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे यानि विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

◆ वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक हर साल डायबिटीज के 40 लाख मरीजों की मौत हो जाती है इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है।

◆ लोगों को इस बीमारी के बारे में बताने और जानकारी देने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

◆ थीम 2021 : Access to Diabetes Care

● नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस

◆ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2021 : 2 नवंबर

◆ विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 2021 : 5 नवंबर

◆ राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2021 : 7 नवंबर

◆ अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस 2021 : 8 नवंबर

◆ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस 2021 : 9 नवंबर

प्रश्न :5) वर्तमान में “जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021” की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

उत्तर : ओडिसा

◆ जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन ओडिसा के भुवनेश्वर में किया जाएगा।

◆ यह प्रतियोगिता 2021 के अंत में अर्थात नवंबर, दिसंबर में खेली जाएगी।

◆ भारत दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पहली बार 2016 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इस कार्यक्रम आयोजन किया गया था।

◆ इस बार के जूनियर पुरुष विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमे मेजबान भारत समेत छह यूरोप, चार एशिया, दो अफ्रीका, दो ओशिनिया और दो पैन अमेरिका की टीमें शामिल होंगी।

◆ भारत में हॉकी खेल को हॉकी इंडिया संस्था रेगुलेट करता है।

◆ स्थापना : 2009

◆ मुख्यालय : नई दिल्ली

◆ अध्यक्ष : ज्ञानेंद्रो निगोम्बाम

PDF डाउनलोड

15 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

अन्य पोस्ट पढ़े-

Current Affairs 14 November 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 12 November 2021| Daily Current Affairs
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular