DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 9 October 2021| Daily Current Affairs| 9 अक्टूबर से संबंधित...

Current Affairs 9 October 2021| Daily Current Affairs| 9 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न -1 : हाल ही में 8 अक्टूबर, 2021 को “भारतीय वायु सेना” ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?

उत्तर : 89 वां

◆ भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी इसीलिए इस दिन को “भारतीय वायु सेना दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

◆ भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में से एक है वायु सेना ने अनेकों बार अपने पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है।

◆ भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य “नभ: स्पृशं दीप्तम” है।

◆ स्थापना : 8 अक्टूबर, 1932
◆ मुख्यालय : नई दिल्ली
◆ वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर

◆ भारतीय वायु सेना के प्रमुख : विवेक राम चौधरी
◆ भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख : संदीप सिंह
◆ राफेल उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट : शिवांगी सिंह
◆ वायु सेना में प्रथम भारतीय महिला पायलट : हरिता कौर देओल

प्रश्न -2 : हाल ही में “जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व” का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

उत्तर : रामगंगा राष्टीय उद्यान

◆ उत्तराखंड के “जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व” का नाम बदलकर “रामगंगा राष्टीय उद्यान” कर दिया गया है।

बदले गए महत्वपूर्ण नाम :-

◆ “हबीबगंज रेलवे स्टेशन” : अटल जंक्शन
◆ “झांसी रेलवे स्टेशन” : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई
◆ “आदिम जाति कल्याण विभाग” : जनजातीय कार्य विभाग
◆ “राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान” : ओरंग राष्टीय उद्यान
◆ “मिड डे मील योजना” : प्रधानमंत्री पोषण योजना

◆ 3 अक्टूबर के दिन केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का दौरा किया था।
◆ इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान करने का ऐलान किया।

प्रश्न -3 : “विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021” का आयोजन कहां हुआ है?

उत्तर : ओस्लो (नॉर्वे)

◆ विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 10 अक्टूबर, 2021 तक किया गया है।

◆ इस खेल का आयोजन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुआ है।

◆ अंशु मलिक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।

टॉप आगामी खेल प्रतियोगिता :-

◆ “विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026” की मेजबानी भारत करेगा।
◆ “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022” का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा।
◆ “AFC महिला एशियाई कप 2022” का आयोजन भारत के द्वारा किया जायेगा।
◆ “अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022” का आयोजन भारत द्वारा किया जायेगा।
◆ “महिला रग्बी विश्व कप 2022” की मेजबानी न्यूजीलैंड करेगा।

प्रश्न -4 : “पारादीप पोर्ट ट्रस्ट” के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

उत्तर : पी.एल. हरनाध

◆ पी.एल. हरनाध 1994 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी हैं जिन्हें “पारादीप पोर्ट ट्रस्ट” का नया अध्यक्ष चुना गया है।

◆ मुख्यालय : पारादीप (ओडिशा)
◆ पारादीप पोर्ट ट्रस्ट की स्थापना : 12 मार्च, 1966
◆ पारादीप पोर्ट ट्रस्ट ओडिशा का एक मात्र प्रमुख बंदरगाह है।

टॉप -5 महत्वपूर्ण अध्यक्ष :-

◆ “भारतीय भारोत्तोलन महासंघ” : सहदेव यादव
◆ “राष्टीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण” : अशोक कुमार गुप्ता
◆ “इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स” : सुनील कटारिया
◆ “अखिल भारतीय प्रबंधन संघ” : सी.के. रंगनाथन
◆ “प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया” : अवीक सरकार

प्रश्न -5 : “कॉमन वेल्थ गेम्स 2022” की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

उत्तर : बर्मिंघम (इंग्लैंड)

◆ साल 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी इंग्लैंड का बर्मिंघम देश करेगा।

◆ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्टमंडल खेल का आयोजन हर चार वर्ष में एक बार किया जाता है।

◆ भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका तथा कैरिबियाई क्षेत्र का एक देश और मेजबान इंग्लैंड को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला T-20 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाईड घोषित किया गया है।

◆ एक अप्रैल को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला T-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर सात टीमों ने क्वालीफिकेशन हासिल की।

PDF डाउनलोड

9 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

अन्य पोस्ट पढ़े-

Current Affairs 8 October 2021 IN HIDI
Important current affairs Of 7th October 2021 in Hindi
Important current affairs Of 6th October 2021 in Hindi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular