DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 27 October 2021| Daily Current Affairs|27 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 27 October 2021| Daily Current Affairs|27 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न : 1) वर्तमान में BCCI द्वारा “इंडियन प्रीमियर लीग” (IPL) में कौन सी दो नई टीमों को शामिल किया जाएगा।

उत्तर : अहमदाबाद और लखनऊ

◆ अहमदाबाद और लखनऊ ऐसी दो नई टीमें हैं जो 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा होंगी इस प्रकार अब IPL में खेलने वाली टीमों की संख्या 10 हो जायेगी।

◆ आर.पी. संजीव गोयनका ग्रुप लखनऊ टीम के मालिक हैं जबकि सी.वी.सी कैपिटल पार्टनर्स अहमदाबाद टीम के मालिक हैं।

◆ IPL : Indian Premier League

◆ IPL का पहला संस्करण : 2008 इसमें विजेता टीम राजस्थान रॉयल थी और उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी।

◆ 2021 में IPL का 14वां संस्करण “भारत और संयुक्त अरब अमीरात” में खेला गया था।

◆ IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स विजेता टीम रही।

◆ IPL 2021 में ऋतुराज गायकवाड को ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) से सम्मानित किया गया है।

◆ IPL 2021 में हर्षल पटेल को पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न :-2) वर्तमान में किस देश में खुदाई के दौरान “विश्व का सबसे विशाल प्राचीन शराब खाना” मिला है?

उत्तर : इजराइल

◆ इजराइल में विश्व के सबसे पुराने और सबसे विशालकाय शराब फैक्ट्री की खोज की गई है।

◆ अब तक विश्व में जितने भी शराब खानों की खोज की गई है उनमें सबसे विशालकाय शराब खाना इजराइल में खुदाई के दौरान मिला है।

◆ इजराइल एशिया महाद्वीप में स्थित है।

◆ इजराइल की राजधानी जेरूसलम है।

◆ इजराइल की करेंसी इजराइली शेकेल है।

◆ इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट हैं।

◆ इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग हैं।

◆ इजराइल की सांसद का नाम नेसेट है।

◆ इजराइल की सबसे लंबी नदी जोर्डन नदी है।

◆ 2020 के अनुसार इजराइल की जनसंख्या लगभग 92.2 लाख है।

प्रश्न : 3) वर्तमान में “Innovations For You” नामक पुस्तक को किसने लॉन्च किया है?

उत्तर : NITI आयोग

◆ नीति आयोग के अटल नवोन्मेष मिशन ने विभिन्न क्षेत्रों में ए.आई.एम के स्टार्टअप की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए “इनोवेशन फॉर यू” पुस्तक को लॉन्च किया है।

◆ NITI : National Institution For Transforming India : राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान

◆ स्थापना : 1 जनवरी, 2015

◆ मुख्यालय : नई दिल्ली

◆ अध्यक्ष : नरेंद्र मोदी

◆ उपाध्यक्ष : राजीव कुमार

◆ C.E.O : अमिताभ कांत

◆ नीति आयोग के पहले अध्यक्ष : नरेंद्र मोदी

प्रश्न :-4) वर्तमान में “जोसेफ ए. कुशमैन अवॉर्ड : 2022” से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर : डॉ. राजीव निगम

◆ सी.एस.आई.आर – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. राजीव निगम की फोरामिनिफेरा (माइक्रोफोसिल) अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए 2022 “जोसेफ ए. कुशमैन अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

◆ डॉ. राजीव निगम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले पहले भारतीय बने हैं।

टॉप 5 अवॉर्ड : –

◆ “आर्यभट्ट पुरस्कार 2021” : जी. सतीश रेड्डी

◆ “अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021” : डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट, गुइडो इंबेंस

◆ “45वां वायलार रामवर्मा मेमोरियल लिटरेरी अवार्ड” : वेन्यामिन

◆ “लाल बहादुर शास्त्री राष्टीय पुरस्कार 2021” : डॉ. रणदीप गुलेरिया

◆ ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप के लिए प्रतिष्ठित “सीके प्रहलाद” पुरस्कार 2021 : सत्या नडेला

प्रश्न :-5) वर्तमान में “डेनमार्क ओपन बैडमिंटन 2021” में मेन्स सिंगल का खिताब किसने जीता है?

उत्तर : विक्टर एक्सेलसन

◆ डेनमार्क के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने डेनमार्क के ओडेंस स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित मेन्स सिंगल 2021 डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा को हराकर ये खिताब जीता है।

◆ महिला सिंगल में डेनमार्क ओपन बैडमिंटन 2021 का खिताब अकाने यामागुची (जापान) ने जीता है।

टॉप 5 खिताब : –

◆ “तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब” : वाल्टेरी बोटास

◆ “मेल्टवाटर चैंपियन शतरंज टूर 2021 का खिताब” : मैग्नस कार्लसन

◆ “राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2021 का खिताब” : अमेरिका

◆ “नार्वे शतरंज ओपन 2021 का खिताब” : डी. गुकेश

◆ “एशियन स्नूकर चैंपियनशिप 2021 का खिताब” : पंकज आडवाणी

PDF डाउनलोड

12 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

अन्य पोस्ट पढ़े-

Current Affairs 17 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 16 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 15 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 14 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 13 October 2021| Daily Current Affairs
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular