DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 25 November 2021| Daily Current Affairs|25 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 25 November 2021| Daily Current Affairs|25 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न :1) वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह ने वर्चुअल तरीके से किस राज्य में “रानी गैदिनल्यू आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय” की आधारशिला रखी है?

उत्तर : मणिपुर

◆ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल तरीके से मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लुआंगकाओ गांव में रानी गैदिनल्यू आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखी है।

◆ ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए योगदान का सम्मान करते हुए संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

◆ इस तरह के संग्रहालय के निर्माण और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने से देश के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा होती है।

● मणिपुर से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ मणिपुर की राजधानी : इम्फाल

◆ मणिपुर के मुख्य्मंत्री : एन. बिरेन सिंह

◆ मणिपुर के गवर्नर : ला गणेशन

◆ मणिपुर के मुख्य न्यायाधीश : पी वेंकट संजय कुमार

◆ केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान : मणिपुर

◆ लोकटक झील : मणिपुर

◆ मणिपुर का मुख्य नृत्य : राखाल

प्रश्न :2) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “5 वें एशियाई युवा पैरा खेल 2025” का आयोजन कहां किया गया जायेगा?

उत्तर : ताशकंद (उज्बेकिस्तान)

◆ एशियाई युवा पैरा खेल 2025 के 5 वें संस्करण की मेजबानी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद करेगा और इसकी मंजूरी एशियाई पैरालंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड द्वारा दी गई।

◆ पहली बार एशियन यूथ गेम्स 2025 और एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन एक ही शहर और एक ही जगह पर किया जाएगा।

◆ संस्करण : 5 वां

◆ आयोजन स्थल : ताशकंद (उज़्बेकिस्तान)

● टॉप -5 महत्वपूर्ण प्रतियोगिता

◆ ICC पुरुष T 20 विश्व कप 2022 : ऑस्ट्रेलिया

◆ “अंडर -17” महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 : भारत

◆ पुरुष मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप 2023 : उज़्बेकिस्तान

◆ FIFA महिला विश्व कप 2023 : ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

◆ AFC महिला एशिया कप 2022 : भारत

प्रश्न :3) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “भारतीय स्टेट बैंक रिसर्च ने वित्त वर्ष 2022” के लिए भारत की GDP कितना रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 9.3 से 9.6% तक

◆ भारतीय स्टेट बैंक रिसर्च ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने GDP ग्रोथ के अनुमान में बदलाव किया है।

◆ SBI रिसर्च ने इसे बढ़ाकर 9.3% से 9.6% फीसदी तक कर दिया है।

◆ इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक की रिसर्च विंग ने पूर्व रिपोर्ट में भारत के GDP ग्रोथ का अनुमान 8.5 फीसदी से 9 फीसदी के बीच रखा था।

● GDP से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ GDP : Gross Domestic Product
(सकल घरेलू उत्पाद)

◆ किसी निश्चित चालू वर्ष में किसी राष्ट्र द्वारा उत्पादित समस्त वस्तुओं व सेवाओं के कुल मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहते हैं।

प्रश्न :4) वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन “अभिनंदन” को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : वीर चक्र

◆ वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है कैप्टन अभिनंदन ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F -16 फाइटर प्लेन को मार गिराया था।

● पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ आर्यभट्ट पुरस्कार 2021 : जी सतीश रेड्डी

◆ 2021 में “अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार” : डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट, गुइडो इम्वेंस

◆ भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : स्यूकरो मानवे, क्लाउस हेल्समैन, जोर्जियो पारिसी

◆ रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : बेंजामिन लिस्ट, डेविड मैकमिलन

◆ साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : अब्दुल रज्जाक गुनराह

◆ नोबेल शांति पुरस्कार 2021 : मारिया रेसा, दिमित्री मुटाराव

प्रश्न :5) वर्तमान में भारत सरकार ने 13 राज्यों में हेल्थकेयर में सुधार के लिए “एशियाई विकास बैंक” के साथ कितने मिलियन डॉलर के कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर : 300 मिलियन डॉलर

◆ भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक से 300 मिलियन डॉलर के कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

◆ इसके जरिए भारत के 13 राज्यों के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को मजबूत और बेहतर बनाया जायेगा।

● एशियाई विकास बैंक संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ ADB : Asian Development Bank
(एशियाई विकास बैंक)

◆ स्थापना : 19 दिसंबर, 1966

◆ मुख्यालय : मनीला (फिलीपींस)

◆ अध्यक्ष : मात्सुगु असाकवा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular