प्रश्न :1) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “इंडियन प्रीमियर लीग” (IPL) 2022 कहां खेला जाएगा ?
उत्तर : भारत
◆ IPL : Indian Premier League
◆ IPL का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था।
◆ इसमें विजेता टीम राजस्थान रॉयल थी और उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी।
◆ 2021 IPL का “14 वां संस्करण” भारत और UAE देश में खेला गया है।
◆ IPL 2021 में विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स रही है।
◆ IPL 2021 में ऋतुराज गायकवाड को ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन बनाने के लिए) से सम्मानित किया गया है।
◆ IPL 2021 में हर्षल पटेल को पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट लेने पर) सम्मानित किया गया है।
◆ ICC : International Cricket Council
◆ विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेग्यूलेट करता है।
◆ स्थापना : 15 जून, 1909
◆ मुख्यालय : दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
◆ अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले (न्यूजीलैंड)
प्रश्न :2) वर्तमान में किस देश ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल “जिरकोन” का सफल परीक्षण किया है ?
उत्तर : रूस
◆ रूसी नौसेना ने फ्रिगेट : एडमिरल गोर्शकोव युद्धपोत से “जिरकोन” हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया है।
● रूस से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ रूस यूरोप और एशिया महाद्वीप में स्थित है।
◆ रूस की राजधानी : मास्को
◆ रूस की मुद्रा : रूबल
◆ रूस के राष्ट्रपति : ब्लादिमीर पुतिन
◆ रूस के प्रधानमंत्री : मिखाइल मिशुस्तीन
◆ यूराल पर्वत एशियाई रूस को यूरोपीय रूस से अलग करता है।
◆ रूस की संसद का नाम : ड्यूमा
◆ रूस की सबसे लंबी नदी : लीना नदी
◆ रूस की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला : एल्ब्रूस पर्वत
◆ भारतीय संविधान में रूस से लिया गया : मौलिक कर्तव्य, पंचवर्षीय योजना
प्रश्न :3) वर्तमान में “72 वां राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2021” किसने जीता है ?
उत्तर : जेसन मोट
◆ जेसन मोट ने अपने उपन्यास “हेल ऑफ ए बुक” के लिए कथा साहित्य में 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता है जो एक पुस्तक दौरे में यात्रा करते समय एक काले लेखक के साहसिक कार्य के बारे में एक कथा है।
◆ संस्करण : 72 वां
● पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ आर्यभट्ट पुरस्कार 2021 : जी सतीश रेड्डी
◆ 2021 में “अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार” : डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट, गुइडो इम्वेंस
◆ भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : स्यूकरो मानवे, क्लाउस हेल्समैन, जोर्जियो पारिसी
◆ रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : बेंजामिन लिस्ट, डेविड मैकमिलन
◆ साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : अब्दुल रज्जाक गुनराह
◆ नोबेल शांति पुरस्कार 2021 : मारिया रेसा, दिमित्री मुटाराव
प्रश्न :4) वर्तमान में “F1 कतर ग्रैंड प्रिक्स 2021” का खिताब किसने जीता है ?
उत्तर : लुईस हैमिल्टन
◆ ग्रैंड प्रिक्स एक तरह की F1 फार्मूला कार रेस है।
◆ लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज के रेसर हैं और ब्रिटेन के रहने वाले हैं)
● ग्रैंड प्रिक्स से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स बेरस्टेपन
◆ तुर्की ग्रैंड प्रिक्स : वाल्टेरी बोटास
◆ रूसी ग्रैंड प्रिक्स 2021 : लुईस हैमिल्टन
◆ इटेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 : डेनियल रिचार्ड
◆ डच ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स बेरस्टेप्पन
◆ ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स वेरस्टेप्पन
◆ मैक्सिको सिटी ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स वेरस्टेप्पन
प्रश्न :5) वर्तमान में “बूंदी उत्सव” किस राज्य में मनाया गया है ?
उत्तर : राजस्थान
◆ बूंदी फेस्टिवल राजस्थान राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है जो कि राज्य के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।
◆ यह राजस्थान ने हड़ौती क्षेत्र में स्थित बूंदी शहर में मनाया जाता है।
◆ इस उत्सव का आयोजन विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।
● राजस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ राजस्थान की राजधानी : जयपुर
◆ राजस्थान के मुख्यमंत्री : अशोक गहलोत
◆ राजस्थान के गवर्नर : कलराज मिश्र
◆ राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश : आकिल अब्दुल हामिद कुरैशी