प्रश्न :1) वर्तमान में “बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO)” का नाम दुनिया की सबसे ऊंची सड़क के निर्माण को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है BRO ने इस सड़क का निर्माण किस दर्रे में किया है?
उत्तर : उमलिंगला पास
◆ भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
◆ लद्दाख के उमलिंगला पास पर 19,024 फीट की ऊंचाई पर सड़क बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
◆ डायरेक्टर जनरल बोर्डर रोड्स लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
● BRO से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ BRO : Border Roads Organization
(सीमा सड़क संगठन)
◆ स्थापना : 7 मई, 1960
◆ मुख्यालय : नई दिल्ली
◆ महानिदेशक : राजीव चौधरी
◆ उद्देश्य : भारत की सीमाओं को सुरक्षित करना और भारत के उत्तर की ओर उत्तर पूर्वी राज्यों के दूरदराज क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास करना है।
प्रश्न :2) वर्तमान में आई खबर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 में “इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर” से किया सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर : हेमा मालिनी और प्रसून जोशी
◆ अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमामिलनी और गीतकार तथा सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख प्रसून जोशी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 में इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया जाएगा।
◆ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को एशिया के सबसे पुराने और भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में से एक माना जाता है।
◆ आयोजन स्थल : गोवा
◆ संस्करण : 52 वां
● IFFI से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ International Film Festival Of India
◆ स्थापना : 24 जनवरी, 1952
◆ मुख्यालय : गोवा
प्रश्न :3) वर्तमान में “मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड क्वीन” कौन बनी हैं?
उत्तर : पूजा बदलानी
◆ पूजा बदलानी को संयुक्त अरब अमीरात के रास अल में द हीट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2021 पेजेंट के ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड क्वीन का ताज पहनाया गया है यह अहमदाबाद (गुजरात) की रहने वाली हैं।
● महत्वपूर्ण टॉप -5 खिताब
◆ फर्स्ट मिस इंडिया 2021 : पर्ल अग्रवाल
◆ मिस इंटरनेशनल वर्ल्ड 2021 : डॉ. अक्षता प्रभु
◆ मिस अर्थ इंडिया 2021 : रश्मि माधुरी
◆ मिस इंडिया USA : वैदेही डोंगरे
◆ 69th मिस यूनिवर्स 2020 : एंड्रिया मेजा
● नवंबर से संबंधित टॉप -5 महत्वपूर्ण दिवस
◆ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2021 : 2 नवंबर
◆ विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 2021 : 5 नवंबर
◆ राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2021 : 7 नवंबर
◆ अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस 2021 : 8 नवंबर
◆ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस 2021 : 9 नवंबर
प्रश्न :4) वर्तमान में “साओ पाउलो ग्रैंड प्रिक्स 2021” का खिताब किसने जीता है?
उत्तर : लुईस हैमिल्टन
◆ साओ पाउलो ग्रैंड प्रिक्स को (पहले ब्राजीलियाई ग्रैंड प्रिक्स) के रूप में जाना जाता था।
◆ ग्रैंड प्रिक्स एक तरह की F1 फार्मूला कार रेस है।
◆ लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज के रेसर हैं और ब्रिटेन के रहने वाले हैं)
●ग्रैंड प्रिक्स से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स बेरस्टेपन
◆ तुर्की ग्रैंड प्रिक्स : वाल्टेरी बोटास
◆ रूसी ग्रैंड प्रिक्स 2021 : लुईस हैमिल्टन
◆ इटेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 : डेनियल रिचार्ड
◆ डच ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स बेरस्टेपन
प्रश्न :5) वर्तमान में ICC T 20 विश्व कप 2021 में “प्लेयर ऑफ द सीरीज” कौन बने हैं?
उत्तर : डेविड वार्नर
◆ ICC T 20 विश्व कप 2021 का खिताब जीता : ऑस्ट्रेलिया
◆ ICC T 20 विश्व कप 2021 की मेजबानी की : यूएई (ओमान)
◆ 2021 में ICC T 20 विश्व कप का कौन सा संस्करण खेला गया : सातवां
◆ ICC T 20 विश्व कप 2 वर्ष के अंतराल पर खेला जाता है।
◆ ICC T 20 विश्व कप 2021 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।
◆ ICC : International Cricket Council
◆ विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेग्यूलेट करता है।
◆ स्थापना : 15 जून, 1909
◆ मुख्यालय : दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
◆ अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले (न्यूजीलैंड)