DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 21 November 2021| Daily Current Affairs|21 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 21 November 2021| Daily Current Affairs|21 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न :1) वर्तमान में “विश्व बाल दिवस 2021” कब मनाया गया है?

उत्तर : 20 नवंबर को

◆ विश्व भर में बच्चों के बीच अंतरराष्ट्रीय एकजुटता, जागरूकता को बढ़ावा देने और बच्चों के कल्याण में सुधार के लिए प्रतिवर्ष 20 नवंबर को सार्वभौमिक/विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

◆ राष्ट्रीय बाल दिवस : 14 नवंबर

◆ 2021 की थीम : प्रत्येक बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य

● नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस

◆ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2021 : 2 नवंबर

◆ विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 2021 : 5 नवंबर

◆ राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2021 : 7 नवंबर

◆ अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस 2021 : 8 नवंबर

◆ राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस 2021 : 9 नवंबर

प्रश्न :2) वर्तमान में हुए “टेनिस टूर्नामेंट वियना ओपन 2021” का खिताब किसने जीता है?

उत्तर : एलेक्जेंडर ज्वेरेज

◆ जर्मन पेशेवर टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर “साशा” ज्वेरेज ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को हराकर “बियना ओपन 2021” में सीजन का पांचवां एटीपी खिताब (2021) और कुल मिलाकर 18वां खिताब जीता है।

◆ वर्तमान में अलेक्जेंडर ज्वेरेज एटीपी विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

◆ पूरे विश्व में टेनिस खेल को ATP रेग्यूलेट करता है।

◆ ATP : Association of Tennis Professionals

◆ स्थापना : सितंबर 1972

◆ मुख्यालय : लंदन (UK)

◆ अध्यक्ष : एंड्रिया गाउडेंजी

◆ ICC : International Cricket Council

◆ पूरे विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेग्यूलेट करता है।

◆ स्थापना : 15 जून, 1909

◆ मुख्यालय : दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)

◆ अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले (न्यूजीलैंड)

प्रश्न :3) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “स्वच्छ सर्वेक्षण 2021” की रिपोर्ट के अनुसार कौन सा शहर लगातार पांचवीं बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है?

उत्तर : इंदौर

◆ केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार पांचवीं बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

◆ स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में सबसे स्वच्छ शहरों में दूसरा स्थान सूरत को और तीसरा स्थान विजयवाड़ा को प्राप्त हुआ है।

● टॉप -3 स्वच्छ शहर

◆ इंदौर
◆ सूरत
◆ विजयवाड़ा

◆ भारत का सबसे पहला स्वच्छ राज्य घोषित किया गया : छत्तीसगढ़

◆ “स्वच्छ गंगा शहर” की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार : वाराणसी

◆ जारीकर्ता : आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

प्रश्न :4) “त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास SITMEX -21” किन तीन देशों की नौसेना के बीच आयोजित हुआ?

उत्तर : भारत, सिंगापुर और थाईलैंड

◆ अंडमान सागर में भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के बीच त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास SITMEX -21 का तीसरा संस्करण आयोजित हुआ है।

◆ इस नौसेना अभ्यास में स्वदेश निर्मित मिसाइल कोर्वेट आईएनएस कमुर्क ने भाग लिया है।

◆ भारतीय नौसेना, रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी और रॉयल थाई नेवी के बीच आपसी अंतर संचालन को बढ़ाने और सर्वोत्तम प्रथाओं को आत्मसात करने के उद्देश्य से समुद्री अभ्यास SITMEX -2019 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।

◆ संस्करण : तीसरा

◆ आयोजन स्थल : अंडमान सागर

● भारतीय नौसेना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ भारतीय नौसेना का मुख्यालय : नई दिल्ली

◆ भारतीय नौसेना दिवस : 4 दिसंबर

◆ भारतीय नौसेना प्रमुख : आर. हरि कुमार

◆ INS करनाज भी एक पनडुब्बी है जिसको भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।

प्रश्न :5) “BWF लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021” पाने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौन बने हैं?

उत्तर : प्रकाश पादुकोण

◆ दुनिया के पूर्व नंबर -1 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को इस साल बैडमिंटन महासंघ ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है।

◆ प्रकाश विश्व चैंपियन में पदक और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

◆ टॉप -5 महत्वपूर्ण पुरस्कार

◆ भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : स्यूकरो मानवे, क्लाउस हेल्समैन, जोर्जियो पारिसी

◆ रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : बेंजामिन लिस्ट, डेविड मैकमिलन

◆ साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 : अब्दुल रज्जाक गुनराह

◆ नोबेल शांति पुरस्कार 2021 : मारिया रेसा, दिमित्री मुटाराव

◆ सत्यजीत रे पुरस्कार : बी गोपाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular