DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 20 November 2021| Daily Current Affairs|20 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 20 November 2021| Daily Current Affairs|20 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न :1) वर्तमान में “डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट फाइनल का खिताब” किसने जीता है?

उत्तर : गर्विन मुगुरुजा

◆ टेनिस में, स्पेन की गर्विन मुगुरुजा ने फाइनल में एस्टोनिया की एनेट कोंटावित को 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल खिताब जीता है।

◆ गर्विन मुगुरुजा डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतने वाली पहली स्पेनिस खिलाड़ी हैं।

● इस टूर्नामेंट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ “साओ पाउलो ग्रैंड प्रिक्स 2021” का खिताब : लुईस हैमिल्टन

◆ ICC पुरुष T 20 विश्व कप 2021 का खिताब : ऑस्ट्रेलिया

◆ रोलेक्स पेरिस मास्टर्स 2021 का खिताब : नोवाक जोकोविच

◆ बैडमिंटन टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन 2021 में पुरुष एकल का खिताब : कांता सुनायामा

◆ फर्स्ट मिस इंडिया 2021 का खिताब : पर्ल अग्रवाल

प्रश्न :2) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “ICC पुरुष T 20 विश्व कप 2022” का आयोजन कहां होगा?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया

◆ ICC पुरुष T 20 विश्व 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा।

● महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता

◆ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का दूसरा संस्करण : कर्नाटक

◆ विश्व बैडमिंटन चैंपियन 2026 : भारत

◆ महिला रग्बी विश्व कप 2022 : न्यूजीलैंड

◆ 22 वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 : बर्मिंघम (इंग्लैंड)

◆ अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 : न्यूजीलैंड

● क्रिकेट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ क्रिकेट खेल का जन्मदाता’ इंग्लैंड को कहा जाता है।

◆ क्रिकेट में प्रयुक्त गेंद का वजन 155 ग्राम से 168 ग्राम होता है।

◆ क्रिकेट के गेंद की परिधि 20.79 सेमी से 22.8 सेमी. होती है।

◆ क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमत लम्बाई 38 इंच होती है।

◆ क्रिकेट में भूमि से स्टम्प की ऊँचाई 28 इंच होती है।

◆ क्रिकेट पिच की लम्बाई 20.12 मीटर होती है।

प्रश्न :3) वर्तमान में किस देश ने दुनिया का “पहला गैर लाभकारी शहर” लॉन्च किया है?

उत्तर : सऊदी अरब

◆ सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दुनिया का पहला गैर लाभकारी शहर लॉन्च किया है।

◆ यह शहर विश्व स्तर पर गैर लाभकारी क्षेत्र के विकास के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा।

◆ इस शहर में डिजिटल ट्विन मॉडल को लागू किया जाएगा। जिसमें एकेडमिक, कॉलेजों, स्कूलों, कांफ्रेंस सेंटर, साइंस म्यूजियम और क्रिएटिव सेंटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

◆ इसकी मदद से विज्ञान और नई पीढ़ी की तकनीकों को और खोजकर्ताओं को बहुत मदद मिलेगी।

◆ शहर कर नाम : प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

● परीक्षा की दृष्टि से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदू

◆ 300 T 20 मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी : एम.एस धोनी

◆ अंतरिक्ष में शूट होने वाली विश्व की पहली फिल्म : The Challenge

◆ दुबई गोल्डन बीजा पाने वाले दुनिया के पहले गोल्फर : जीव मिल्खा

◆ विश्व का पहला प्लैटिप्स अभ्यारण्य : ऑस्ट्रेलिया

◆ दुनिया की पहली शिप टनल : नॉर्वे

प्रश्न :4) वर्तमान में गुजरात का कौन सा जिला राज्य का पहला “सौ प्रतिशत प्राकृतिक कृषि खेती वाला जिला” बन गया है?

उत्तर : डांग

● गुजरात से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ गुजरात की राजधानी : गांधी नगर

◆ गुजरात के मुख्यमंत्री : भूपेंद्र पटेल

◆ गुजरात के गवर्नर : आचार्य देवव्रत

◆ गुजरात के मुख्य न्यायाधीश : अरविंद कुमार

◆ गुजरात के गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लैकबक नेशनल पार्क, वंसदा नेशनल पार्क, गल्फ कच मरीन नेशनल पार्क यह सभी गुजरात के महत्वपूर्ण नेशनल पार्क हैं।

◆ गुजरात का पड़ोसी देश : पाकिस्तान

◆ गुजरात के पड़ोसी राज्य : राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र

◆ गुजरात की लोकसभा सीट : 26 सीट

◆ गुजरात की राज्यसभा सीट : 11

◆ गुजरात की विधानसभा सीट : 182

◆ भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी गुजरात में स्थापित की गई है।

◆ दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति “स्टैचू ऑफ यूनिटी” गुजरात के केवडिया में स्थित है।

प्रश्न :5) 19 नवंबर, 2021 को गुरु नानक देव जी की कौन सी जयंती मनाई गई है?

उत्तर : 552 वीं

◆ गुरु नानक जयंती हर साल सिक्ख संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है इस वर्ष गुरु नानक की 552 वीं जयंती है।

◆ गुरु नानक देव जी सिक्खों के प्रथम गुरु थे।

◆ उनका जन्म 1469 में तलबंडी नामक एक गांव में हुआ था जो वर्तमान में पाकिस्तान के ननकाना साहिब में स्थित है।

◆ गुरुनानक जयंती के अन्य नाम प्रकाश उत्सव गुरु, गुरु पर्व के नाम से जाना जाता है।

◆ सिख धर्म को मानने वालों के लिए गुरुनानक जयंती का दिन बेहद खास होता है इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन लंगर का आयोजन किया जाता है।

◆ हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक जी की जयंती मनाई जाती है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. मैने तुम्हारी करेंट अफेयर्स एक महीने पढ़ी थी भाई। कल मेरा दरोगा भर्ती का परीक्षा था बनारस मेरा सेंटर गया था तुम्हारी करेंट अफेयर्स में से 5 – 6 सवाल आए थे बहुत अच्छा बनाते हो तुम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular