DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 19 November 2021| Daily Current Affairs|19 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 19 November 2021| Daily Current Affairs|19 नवंबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न :1) वर्तमान में जारी “वैश्विक रिश्वत खोरी सूची” में भारत किस स्थान पर रहा है?

उत्तर : 82 वें स्थान पर

◆ व्यापार रिश्वत जोखिम को आंकने वाले वैश्विक इंडेक्स में इस वर्ष भारत पांच पायदान नीचे खिसककर 82 वें स्थान पर आ गया है पिछली बार ये 77 वें स्थान पर था।

◆ इस सूचकांक में उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, दक्षिण सूडान, वेनेजुएला और इरिट्रिया में सबसे अधिक वाणिज्यिक रिश्वतखोरी जोखिम वाले देश रहे।

◆ जबकि डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन और न्यूजीलैंड ने सबसे कम रिश्वतखोरी जोखिम वाले देश का तमगा हासिल किया।

◆ 2020 से 2021 तक खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सभी देशों ने वाणिज्यिक रिश्वतखोरी जोखिम में वृद्धि देखी है। पिछले पांच साल में जिन देशों ने वाणिज्यिक रिश्वतखोरी के जोखिम वाले कारकों में सुधार की दिशा में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वे इस प्रकार हैं-
उज्बेकिस्तान, गाम्बिया, आर्मेनिया, मलेशिया और अंगोला।

● टॉप 3 देश

◆ डेनमार्क

◆ नार्वे

◆ स्वीडन

प्रश्न :2) वर्तमान में आई खबर के अनुसार कौन सा देश “ICC चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025” की मेजबानी करेगा?

उत्तर : पाकिस्तान

◆ पाकिस्तान में दो दशक से भी अधिक समय बाद बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता की वापसी होगी जब देश 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।

◆ वर्तमान में पाकिस्तान ने फतह-1 का सफल परीक्षण किया।

◆ पाकिस्तान ने 12 अगस्त, 2021 को गजनवी मिसाइल का परीक्षण किया।

◆ अमेरिका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान मिलकर क्वाड (QUAD) समूह बनायेंगे।

● ICC से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ ICC : International Cricket Council

◆ विश्व में क्रिकेट मैच ICC रेग्यूलेट करता है।

◆ स्थापना : 15 जून, 1909

◆ मुख्यालय : दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)

◆ अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले (न्यूजीलैंड)

प्रश्न :3) वर्तमान में किस शहर में मत्स्य पालन के क्षेत्र के विकास के लिए “देश का पहला मत्स्य व्यवसाय इनक्यूबेटर” का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर : गुरुग्राम

◆ केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपला ने गुरुग्राम में देश के पहले बिजनेस फिशरीज इनक्यूबेटर का उद्घाटन किया।

◆ यह देश में मत्स्य पालन के क्षेत्र के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

◆ इस फिशरीज बिजनेस इनकुबेशन सेंटर के नाम से जाना जाएगा।

◆ 3.23 करोड़ रूपए की लागत से तैयार यह सेंटर वास्तविक बाजार के आधार पर मत्स्य पालन स्टार्टअप को पोषित करने में मददगार होगा।

● महत्वपूर्ण बिंदु

◆ भारत का पहला हाई स्पीड कमर्शियल डिलीवरी ई – स्कूटर : कबीरा मोबिलिटी

◆ भारत का पहला वर्टिकल फॉरेस्ट टॉवर “माना फोरिस्टा” : बेंगलुरु

◆ भारत का पहला 14 लेन बाला एक्सप्रेस वे : दिल्ली टू मेरठ एक्सप्रेस वे

◆ देश का पहला कृषि आधारित सोलर पॉवर प्लांट : राजस्थान

प्रश्न :4) वर्तमान में ICC पुरुष क्रिकेट समिति के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

उत्तर : सौरव गांगुली

◆ BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली को ICC पुरुष क्रिकेट समिति के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

◆ सौरव गांगुली इस पद के लिए अनिल कुंबले की जगह लेंगे।

● महत्वपूर्ण 5 नियुक्तियां

◆ रेटिंग एजेंसी ICRA के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) : रामनाथ कृष्णन

◆ इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक : आलोक मिश्रा

◆ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष : प्रियंक कानूनगो

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नए सलाहकार : अमित खरे

◆ दूरसंचार विभाग के नए सचिव : के. राजा रमन

प्रश्न :5) वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष कौन बने हैं?

उत्तर : मोरिनारी वातानाबे

◆ अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ FIG के अध्यक्ष के रूप में तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए मोरिनारी वातनाबे को फिर से चुना गया है।

● FIG से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ FIG : International Gymnastics Federation
(अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ)

◆ स्थापना : 23 जुलाई, 1881

◆ मुख्यालय : ल्यूसाने (स्विट्जरलैंड)

◆ अध्यक्ष : मोरिनारी वातानाबे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular