DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 18 October 2021| Daily Current Affairs|18 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 18 October 2021| Daily Current Affairs|18 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न : 1) हाल ही में “संयुक्त राष्ट्र जैव विविधताशिखर सम्मेलन 2021” का आयोजन किस देश में हुआ है?

उत्तर : चीन

◆ लिविंग इन हार्मनी विद नेचर के 2050 के लक्ष्य को लेकर चीन में जैव विविधता का वर्चुअल महासम्मेलन शुरू हुआ है।

◆ इस सम्मेलन में जैव विविधता की रक्षा पर महत्वाकांक्षी लक्ष्यों, जवाबदेही सहित कार्यान्वयन तंत्र सुरक्षित करने के लिए अंतिम बातचीत और फंडिग की आवश्यकता पर चर्चा हुई है।

◆ चीन पहली बार पर्यावरण शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और यह प्रकृति के लिए एक महत्वाकांक्षी सौदे को प्राप्त करने के उनके इरादे का संकेत होगा।

टॉप 5 महत्वपूर्ण सम्मेलन : –

◆ “अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2021” की मेजबानी : भारत

◆ “वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 24वीं बैठक की अध्यक्षता” : निर्मला सीतारमण

◆ “छठे पूर्वी आर्थिक मंच की मेजबानी” : रूस

◆ “13 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021 की मेजबानी” : भारत

◆ “G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी” : भारत

प्रश्न : 2) हाल ही में BCCI ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त क्या है?

उत्तर : राहुल द्रविड़

◆ रवि शास्त्री के बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है।

◆ BCCI : Board of Control For Cricket in India (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड)

◆ स्थापना : 1928

◆ मुख्यालय : मुंबई

◆ अध्यक्ष : सौरभ गांगुली

◆ सचिव : जय शाह

◆ भारत में सभी क्रिकेट मैचों को BCCI विनियमित करता है।

प्रश्न : 3) हाल ही में “IPL 2021” के फाइनल मैच का “मैन ऑफ द मैच” का खिताब किसने जीता?

उत्तर : फाफ डु प्लेसिस

◆ फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हैं और इन्होंने फाइनल मैच में मात्र 59 गेंदों पर 86 रन बना डाले।

◆ IPL 2021 का ये फाइनल मैच फाफ डु प्लेसिस के करियर का 100वां मैच रहा।

IPL 2021 महत्वपूर्ण तथ्य : –

◆ IPL 2021 का आयोजन : भारत और U.A.E

◆ IPL 2021 का संस्करण : 14वां

◆ IPL 2021 का खिताब जीता : चेन्नई सुपर किंग्स

◆ IPL 2021 उपविजेता टीम : कोलकाता नाइट राइडर्स

◆ IPL 2021 ऑरेंज कैप विजेता : ऋतुराज गायकवाड

◆ IPL 2021 पर्पल कैप विजेता : हर्षल पटेल

प्रश्न : 4) हाल ही में “संयुक्त सागर नौसैनिक अभ्यास 2021” किन दो देशों के बीच आयोजित हुआ है?

उत्तर : चीन और रूस

◆ चीन और रूस जापान सागर में “संयुक्त सागर नौसैनिक अभ्यास 2021” का आयोजन कर रहे हैं।

◆ यह संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 14 अक्टूबर, 2021 से शुरू किया गया है यह रूस और चीन के बीच बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संरेखण के नवीनतम संकेत पर प्रकाश डालता है।

◆ इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में संचार, संयुक्त युद्धाभ्यास और फायरिंग, वायु विरोधी और पनडुब्बी- रोधी ऑपरेशन और समुद्री लक्ष्यों पर गोलाबारी शामिल होगी।

◆ आयोजन स्थल : रूस के पीटर द ग्रेट गल्फ

प्रश्न : 5) हाल ही में “केंद्रीय गृह मंत्रालय” ने किस सशस्त्र बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ा दिया है?

उत्तर : सीमा सुरक्षा बल (B.S.F)

◆ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ा दिया है और अब BSF के अधिकारियों को गिरफ्तारी , तलाशी और जब्ती की शक्तियां दी गईं हैं।

◆ BSF अधिकारी पश्चिम बंगाल, पंजाब और असम में गिरफ्तारी और तलाशी ले सकेंगे।

◆ BSF के अधिकारी तीनों राज्यों में बांग्लादेश और पाकिस्तान बॉर्डर से 50 किलोमीटर देश के राज्यों में कार्यवाही कर सकेंगे इससे पहले ये दायरा 15 किलोमीटर था

◆ BSF : Boarder of Security Force (सीमा सुरक्षा बल)

◆ स्थापना : 1 दिसंबर, 1965

◆ मुख्यालय : नई दिल्ली

◆ महानिदेशक : पंकज कुमार सिंह

◆ उद्देश्य : जीवन पर्यन्त कर्तव्य

अन्य पोस्ट पढ़े-

Current Affairs 17 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 16 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 15 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 14 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 13 October 2021| Daily Current Affairs

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular