DMCA.com Protection Status
HomeUncategorizedCurrent Affairs 17 October 2021| Daily Current Affairs|17 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 17 October 2021| Daily Current Affairs|17 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न : 1) हाल ही में विश्व खाद्य दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर : 16 अक्टूबर

◆ दुनिया भर के लगभग 150 देशों में 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस के दिन खाने से जुड़ी विमारियों को रोकने और उसके बारे में पता लगाने पर जोर डाला जाता है।

◆ वर्ष 1945 में इसी दिन रोम में “खाद्य एवं कृषि संगठन : Food Agriculture Organization” की स्थापना की गई थी।

◆ इसका उद्देश्य विश्व में भूख की बढ़ती समस्याओं तथा स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

◆ स्थापना : नवंबर, 1979 में

◆ किसके द्वारा : हंगरी के पूर्व कृषि और खाद्य मंत्री डॉक्टर पाल रोमानी के सुझाव द्वारा।

प्रश्न : 2) हाल ही में देश का पहला स्मार्टफोन आधारित “ई -वोटिंग ऐप” किस राज्य सरकार ने विकसित किया है?

उत्तर : तेलंगाना

◆ तेलंगाना ने कोविड – 19 महामारी को देखते हुए भारत का पहला स्मार्टफोन आधारित “ई -वोटिंग ऐप” विकसित किया है।

◆ इस ऐप का उद्देश्य मतदाताओं के उन वर्ग के लिए मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना है जिनमें दिव्यांग लोग, वरिष्ठ नागरिक, अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत नागरिक, बीमार लोग, मतदान कर्मी और आईटी पेशेवर सहित अन्य शामिल हैं।

◆ तेलंगाना की स्थापना : 2 जून, 2014

◆ तेलंगाना की राजधानी : हैदराबाद

◆ तेलंगाना के मुख्यमंत्री : के. चंद्रशेखर राव

◆ तेलंगाना के राज्यपाल : तमिलसाई सुंदरराजन

◆ तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश : सतीश चन्द्र वर्मा

◆ तेलंगाना की प्रमुख झीलें : हुसैन सागर और नागार्जुन सागर

प्रश्न : 3) हाल ही में भारत की 21वीं “महिला ग्रैंड मास्टर” कौन बनी हैं?

उत्तर : दिव्या देशमुख

◆ 15 साल की दिव्या देशमुख बुडापेस्ट में फर्स्ट सैटरडे ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट 2021 के दौरान भारत की 21वीं “महिला ग्रैंड मास्टर” बन गई है

◆ दिव्या देशमुख महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

टॉप 5 खिताब : –

◆ “भारत के 70 वें चेस ग्रैंड मास्टर” का खिताब : आर राजा ऋत्विक

◆ “मेल्टवाटर चैंपियन शतरंज टूर 2021 का खिताब” : मैग्नस कार्लसन

◆ “नॉर्वे शतरंज ओपन का खिताब” : डी. गुकेश

◆ “बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट” : एस.पी. सेथुरमन

◆ “भारत के 69 वें शतरंज ग्रैंड मास्टर” : हर्षित राजा

प्रश्न : 4) हाल ही में “IPL 2021 का खिताब” किस टीम ने जीता है?

उत्तर : चेन्नई सुपर किंग्स ने

◆ चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर IPL 2021 का खिताब अपने नाम किया है।

◆ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान सर महेंद्र सिंह धोनी हैं।

◆ चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार IPL का ये खिताब जीता है इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 और 2018 खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।

◆ “मैन ऑफ द मैच” : फाफ डु प्लेसिस (86 रन)

◆ उपविजेता टीम : कोलकाता नाइट राइडर्स

◆ आयोजन : भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

◆ IPL 2021 ऑरेंज कप विजेता : ऋतुराज गायकवाड

◆ IPL 2021 पर्पल कैप विजेता : हर्षल पटेल

प्रश्न : 5) हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2021” का आयोजन भारत और किस देश की सेना के बीच हुआ है?

उत्तर : अमेरिका

◆ भारत और अमेरिका के बीच “युद्ध अभ्यास 2021” के 17वें संस्करण का आयोजन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक अमेरिका के अलास्का में शुरू हुआ है।

◆ इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देना है।

◆ इसके 16 वें संस्करण का आयोजन बीकानेर (राजस्थान) में किया गया था।

◆ जो कि फरवरी 2021 में शुरू हुआ था।

◆ वर्ष 2016 में अमेरिका ने भारत को “मेजर डिफेंस पार्टनर” नामित किया था।

◆ “मित्र शक्ति संयुक्त सैन्य अभ्यास 2021” : भारत और श्री लंका के बीच

अन्य पोस्ट पढ़े-

Current Affairs 16 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 15 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 14 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 13 October 2021| Daily Current Affairs
Current Affairs 12 October 2021| Daily Current Affairs

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular