प्रश्न :1) वर्तमान में किस देश ने भारत को “S -400 एयर डिफेंस सिस्टम” की सप्लाई शुरू कर दी है?
उत्तर : रूस
◆ वर्तमान में सुरक्षा के मोर्चे पर भारतीय सेना और ज्यादा मजबूत हुई है क्योंकि भारतीय सेना को रूस से नई ताकत मिल गई है।
◆ रूस ने भारत को सतह से हवा में मार करने वाले घातक S -400 एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई शुरू कर दी है।
● S -400 से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ S -400 सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है ये 400 किलोमीटर तक की सीमा के भीतर आने वाले दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और यहां तक की ड्रोन को भी तबाह करने में सक्षम है।
◆ इसकी ट्रैकिंग क्षमता लगभग 600 किलोमीटर है इस सिस्टम को लगभग 400 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के छिपे हुए हथियारों को हवा में तबाह करने जैसी क्षमता के लिए तैयार किया गया है।
● रूस से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ रूस एशिया और यूरोप महाद्वीप में स्थित है।
◆ रूस की राजधानी मास्को है।
◆ रूस की मुद्रा रूबल है।
◆ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन हैं।
◆ रूस के प्रधान मंत्री मिखाइल मिशस्तीन हैं।
◆ यूराल पर्वत एशियाई रूस को यूरोपीय रूस से अलग करता है।
◆ रूस की संसद का नाम ड्यूमा है।
◆ रूस की सबसे लंबी नदी लीना नदी है।
◆ रूस की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एल्ब्रूस पर्वत है।
◆ भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य और पंच वर्षीय योजना को रूस से लिया गया है।
प्रश्न :2) वर्तमान में किस भारतीय को “अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग” के लिए निर्वाचित किया गया है?
उत्तर : बिमल पटेल
◆ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर बिमल पटेल को संयुक्त राष्ट्र के कड़े मुकाबले में पांच साल के कार्यकाल के लिए अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग में निर्वाचित किया गया है।
◆ इसका कार्यकाल 1 जनवरी, 2023 से शुरू होगा।
● नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ राज्यसभा के नए महासचिव : प्रमोद चंद्र मोदी
◆ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के नए महानिदेशक : अतुल करवाल
◆ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के नए महानिदेशक : शील वर्धन सिंह
◆ भारत के नए नौसेना प्रमुख : आर. हरि कुमार
◆ मिजोरम के नए मुख्य सचिव : रेणु शर्मा
प्रश्न :3) वर्तमान में आई खबर के अनुसार “हबीब गंज रेलवे स्टेशन” का नाम बदलकर क्या रख दिया गया है?
उत्तर : रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
◆ रानी कमलापति भोपाल की आखिरी हिंदू महारानी थीं उनके नाम पर ही भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब रानी कमलापति स्टेशन होगा।
◆ भोपाल में मौजूद बड़े तालाब और छोटे तालाब के बीच में एक 7 मंजिला महल है जो कि रानी कमलापति का था।
● बदले गए महत्वपूर्ण नाम
◆ Facebook कंपनी : Meta
◆ फैजाबाद रेलवे जंक्शन : अयोध्या कैंट
◆ माउंट हैरियट : माउंट मणिपुर
◆ जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व : रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान
◆ राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान : ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न :4) वर्तमान में “ICC पुरुष T -20 विश्व कप 2021” का खिताब किस देश की टीम ने जीता है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
◆ ICC T -20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार T -20 वर्ल्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप बनी है।
◆ ICC पुरुष T -20 वर्ल्ड कप आयोजन स्थल : UAE और ओमान
◆ संस्करण : 7वां
◆ फाइनल मैच : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में
◆ उपविजेता टीम : न्यूजीलैंड
● ICC से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ ICC : International Cricket Council
(अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद)
◆ ICC की स्थापना : 15 जून, 1909
◆ मुख्यालय : दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
◆ अध्यक्ष : ग्रेग वार्कले (न्यूजीलैंड निवासी)
◆ वर्ल्ड कप मैच को ICC रेगूलेट करता है।
प्रश्न :5) 13 नवंबर, 2021 को आदिवासी समाज के नायक और स्वतंत्रता सेनानी “बिरसामुंडा” की कौन सी जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) मनाई गई है?
उत्तर : 146 वीं
◆ भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा दोनों को बदलकर रख दिया।
◆ इनका जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के रांची में हुआ था।
◆ 10 नवंबर, 2021 को भारत सरकार ने 15 नवंबर यानि बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की है।
◆ आदिवासी “बिरसा मुंडा” को भगवान मानते थे।
◆ क्रांतिकारी बिरसा का अंग्रेजों के खिलाफ नारा था “रानी का शासन खत्म करो और हमारा साम्राज्य स्थापित करो”।
अन्य पोस्ट पढ़े-