प्रश्न : 1) हाल ही में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियन 2021 में भारतीय निशानेबाजों ने कुल कितने पदक जीते हैं?
उत्तर : 43
◆ भारतीय निशानेबाजों ने 43 पदकों के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
◆ 43 पदक : 17 गोल्ड, 16 सिल्वर, 10 ब्रॉन्ज
◆ मनु भाकर ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप के एकल संस्करण में पांच पदक जीते हैं और इसी के साथ वह सबसे अधिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बने हैं इन्होंने 4 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
◆ संयुक्त राज्य अमेरिका छः स्वर्ण, आठ रजत और छः कांस्य सहित 21 पदक के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा है।
◆ ISSF : International Shooting Sport Federation
प्रश्न : 2) हाल ही में “दुनिया की पहली स्वचालित ट्रेन और चालक रहित ट्रेन” किस देश ने लॉन्च की है?
उत्तर : जर्मनी
◆ जर्मन रेल ऑपरेटर डॉयचे वाहन और औद्योगिक समूह सीमेंस ने 11 अक्टूबर, 2021 को विश्व की पहली स्वचालित और चालक रहित ट्रेन लॉन्च की है।
◆ इस सेल्फ ड्राइविंग ट्रेन को हैम्बर्ग शहर में लॉन्च किया गया है और यह ट्रेन पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में अधिक समय की पाबंद और ऊर्जा कुशल है।
जर्मनी : –
◆ जर्मनी यूरोप महाद्वीप में स्थित है।
◆ जर्मनी की राजधानी : बर्लिन
◆ जर्मनी की मुद्रा : यूरो
◆ जर्मनी के राष्ट्रपति : फ्रैंक वाल्टर स्टिनमियर
◆ जर्मनी की सबसे लंबी नदी : राइन नदी
◆ जर्मनी की संसद : बुंडेस्टाग
◆ जर्मनी के संविधान से लिया गया –
- आपात काल के दौरान राष्ट्रपति के मौलिक अधिकार सम्बन्धी शक्तियां।
- आपातकाल के समय मूल अधिकारों का परिवर्तन।
प्रश्न : 3) हाल ही में “मेरा घर मेरा नाम” योजना किस राज्य की सरकार ने शुरू की है?
उत्तर : पंजाब
◆ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरा नाम” योजना का ऐलान किया है।
◆ इस योजना की शुरूआत गांव और शहरों के “लाल लकीर” के भीतर घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए की गई है।
◆ साथ ही इस योजना के तहत ड्रोन मैपिंग से हर गांव और शहर के नक्शे तैयार किए गए हैं।
◆ वहीं एनआरआई (प्रवासी भारतीयों) की संपत्ति के लिए पंजाब सरकार जल्दी एक एक्ट लेकर आ रही है जिससे कोई भी प्रवासी भारतीयों की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर पाएगा।
पंजाब : –
◆ पंजाब की स्थापना : 1 नवंबर, 1966
◆ पंजाब की राजधानी : चंडीगढ़
◆ पंजाब के गवर्नर : बनवारी लाल पुरोहित
◆ पंजाब के मुख्यमंत्री : चरणजीत सिंह चन्नी
प्रश्न : 4) हाल ही में “भारत पे” के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर : रजनीश कुमार
◆ भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार भारत पे बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
◆ Bharat Pe व्यापारियों के लिए एक नेटवर्किंग प्लेटफार्म हैं जो देश के व्यापारियों को U.P.I QR कोड के द्वारा भुगतान की सुविधा और ऑनलाइन बहीखाता सेवा उपलब्ध कराती है।
◆ मुख्यालय : नई दिल्ली
◆ अध्यक्ष : रजनीश कुमार
प्रश्न : 5) हाल ही में “ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (C.E.O) कौन बने हैं?
उत्तर : अरुण कुमार मिश्रा
◆ ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड भारत का एक संगठन है जिसको उजाला योजना के कार्यान्यवन का भार सौंपा गया है।
◆ EESL : Energy Efficiency Services Limited
(ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड)
◆ स्थापना : 10 दिसंबर, 2009
◆ मुख्यलय : नई दिल्ली
◆ अध्यक्ष : राजीव शर्मा
◆ C.E.O : Chief Executive Officer – अरुण कुमार मिश्रा
PDF डाउनलोड
14 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।