DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRSCurrent Affairs 12 October 2021| Daily Current Affairs|12 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण...

Current Affairs 12 October 2021| Daily Current Affairs|12 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न : 1) “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस” कब मनाया गया है?

उत्तर : 11 अक्टूबर

◆ हर साल 11 अक्टूबर को “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस” मनाया जाता है और इस वर्ष 2021 में 9 वां “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस” मनाया गया है।

◆ इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियां एवं कठिनाइयों की पहचान करना और समाज में बालिकाओं के प्रति जागरूकता फैलाकर उन्हें भी पुरुषों की भांति सारे अधिकार दिलाना।

◆ 2021 की थीम : Digital Generation Our Generation

◆ राष्टीय बालिका दिवस : 24 जनवरी

◆ कैसे खाओगे उनके हाथ की रोटियां, जब पैदा ही नहीं होने दोगे बेटियां।

प्रश्न : 2) 11 अक्टूबर, 2021 को “लोकनायक जयप्रकाश नारायण” की कौन सी जयंती मनाई गई है?

उत्तर : 119वीं

◆ 11 अक्टूबर, 1902 को जन्में जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे।

◆ यह समाज सेवक थे जिन्हें “लोकनायक” के नाम से भी जाना जाता है।

◆ 1999 में मरणोपरांत जयप्रकाश नारायण जी को “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त उन्हें समाज सेवा के लिए 1965 में “मैग्सेसे पुरस्कार” प्रदान किया गया था।

◆ पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

◆ दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल “लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल” इन्हीं के नाम पर रखा गया।

◆ जन्म : 11 अक्टूबर, 1902 : बिहार
◆ मृत्यु : 08 अक्टूबर, 1979 : बिहार

प्रश्न : 3) “तुर्की ग्रैंड प्रिक्स : 2021” का खिताब किसने जीता?

उत्तर : वाल्टेरी बोटास

◆ ग्रैंड प्रिक्स एक तरह की F1 (फार्मूला 1) कार रेस है।

◆ वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज के रेसर हैं और फिनलैंड देश के रहने वाले हैं)

टॉप 5 ग्रैंड प्रिक्स : –

◆ रूसी ग्रैंड प्रिक्स 2021 : लुईस हैमिल्टन
◆ इटालियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 : डेनियल रिचार्डो
◆ डच ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स वेरस्टेप्पेन
◆ बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 2021 : मैक्स वेरस्टेप्पेन
◆ हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स 2021 : इस्टेबैन ओकॉन

टॉप 3 खिताब विजेता : –

◆ वाल्टेरी बोटास : फिनलैंड
◆ मैक्स वेरस्टेप्पेन : नीदरलैंड
◆ सर्जियो पेरेज : मेक्सिको

प्रश्न : 44) “आर्यभट्ट पुरस्कार : 2021” से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : जी सतीश रेड्डी

◆ रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DDR & D) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) द्वारा प्रतिष्ठित “आर्यभट्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

◆ जिसे भारत में एस्ट्रोनॉटिक्स को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए दिया गया है।

◆ जी सतीश रेड्डी उन्नत बैमानिकी, नेविगेशन और मिसाइल प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में पथ प्रदर्शक हैं।

◆ इन्होंने सामरिक तथा रणनीतिक महत्व की मिसाइल प्रणालियों में बहुत योगदान दिया है और देश को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भर बनने में मदद की है।

प्रश्न : 5) 2021 में किन तीन वैज्ञानिकों को “अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : –

  1. डेविड कार्ड
  2. जोशुआ डी. एंग्रिस्ट
  3. गुइडो इंबेन्स

◆ डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेन्स को “अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार : 2021” से सम्मानित किया गया है।

◆ डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेन्स ने हमें श्रम बाजार के बारे में नई अंतर्दृष्टि प्रदान की है और दिखाया है कि प्राकृतिक प्रयोगों के कारण और प्रभाव के बारे में किया निष्कर्ष निकाला जा सकता है

◆ किस देश से हैं ये वैज्ञानिक : –

◆ डेविड कार्ड : अमेरिका
◆ जोशुआ डी. एंग्रिस्ट : अमेरिका
◆ गुइडो इंबेन्स : अमेरिका

◆ “द रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज” अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है।

PDF डाउनलोड

12 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

अन्य पोस्ट पढ़े-

Current Affairs 11 October 2021| Daily Current Affairs
Important current affairs Of 10th October 2021 in Hindi
Important current affairs Of 9th October 2021 in Hindi
Current Affairs 8 October 2021 IN HINDI
Important current affairs Of 7th October 2021 in Hindi
Important current affairs Of 6th October 2021 in Hindi
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular