प्रश्न :1) वर्तमान में “राष्ट्रीय आपदा मोचन बल” (NDRF) के नए महानिदेशक कौन बने हैं?
उत्तर : अतुल करवाल
◆ अतुल करवाल (NDRF) के नए महानिदेशक बने हैं जिन्होंने राकेश अस्थाना की जगह ली है।
◆ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी का निर्माण कार्य 2 जनवरी, 2020 से महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुरू हुआ है।
◆ इस अकादमी के निर्माण के लिये 18.6 करोड़ रुपए की लागत से वर्ष 2012 में 153 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था।
◆ इस परिसर के अंतर्गत कुछ छोटी पहाड़ियाँ और नदी की एक धारा भी शामिल है। अकादमी में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सदस्यों के साथ स्वयं सेवियों को भी विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
◆ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी के निर्माण के लिये सरकार ने 400 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं।
● NDRF से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ NDRF : National Disaster Response Force
◆ स्थापना : 19 जनवरी, 2006
◆ मुख्यालय : नई दिल्ली
◆ महानिदेशक : अतुल करवाल
◆ NDRF का उद्देश्य : आपदा सेवा सदैव
प्रश्न :2) वर्तमान में “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2021” कब मनाया गया है।
उत्तर : 11 नवंबर
◆ भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
◆ मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 15 अगस्त, 1947 से 2 फरवरी, 1958 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
◆ देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद एक समाज सुधारक, एक स्वतंत्रता सेनानी, एक विद्वान और एक प्रख्यात शिक्षाविद थे।
◆ अबुल कलाम आजाद एक ऐसे शिक्षा मंत्री रहे हैं जो शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की सोच रखते थे।
प्रश्न :3) वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (C.I.S.F) के नए महानिदेशक कौन बने हैं?
उत्तर : शील वर्धन सिंह
◆ इसकी स्थापना 1969 में की गई थी इसका मुख्यालय न्यू दिल्ली में स्थित है।
◆ इसकी वर्तमान सक्रियता 143871 कर्मियों की है। ये सरकारी इमारतें, दिल्ली मेट्रो और हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करता है।
◆ CISF : Central Industrial Security Force
(केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल)
◆ स्थापना : 10 मार्च, 1969
◆ मुख्यालय : नई दिल्ली
◆ महानिदेशक : शील वर्धन सिंह
◆ उद्देश्य : संरक्षण और सुरक्षा
प्रश्न :4) वर्तमान में कौन सा देश “अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (ISA)” का 101वां सदस्य बना है?
उत्तर : अमेरिका
◆ अमेरिका एक सदस्य देश के रूप में अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन में शामिल हो गया है।
● ISA से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ ISA : International Solar Allience
◆ स्थापना : 30 नवंबर, 2015
◆ मुख्यालय : गुरुग्राम (हरियाणा)
◆ महानिदेशक : अजय माथुर
◆ कुल सदस्य देश : 101
प्रश्न :5) वर्तमान में “वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021” में भारत किस स्थान पर रहा है?
उत्तर : 10 वें
◆ वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021 में भारत 10 वें स्थान पर रहा है।
◆ उद्देश्य : इस सूचकांक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक जलवायु गतिविधि में पारदर्शिता को बढ़ाना तथा विभिन्न देशों के जलवायु संरक्षण के प्रयासों की समीक्षा व उनके बीच की प्रगति की तुलना करना है।
◆ सूचकांक में 3 स्थान रिक्त हैं क्योंकि कोई भी देश शीर्ष तीन देशों से संबंधित मापदंडों को पूरा करने में सफल नहीं हो पाया।
◆ संस्करण : 7 वां
● टॉप 4 से 7 देश
◆ 4 : स्वीडन
◆ 5 : यूके
◆ 6 : डेनमार्क
◆ 7 : मोरक्को
● जारीकर्ता : जर्मन वॉच न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क