प्रश्न : 1 “इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश” कौन बने हैं?
उत्तर : राजेश बिंदल
◆ न्यायमूर्ति राजेश बिंदल जी को 9 अक्टूबर, 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
टॉप 5 महत्वपूर्ण मुख्य न्यायधीश : –
◆ बिहार के मुख्य न्यायधीश : संजय करोल
◆ असम के मुख्य न्यायधीश : सुधांशू धूलिया
◆ आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायधीश : प्रशांत कुमार मिश्रा
◆ पंजाब के मुख्य न्यायधीश : रवि शंकर झा
◆ मेघालय के मुख्य न्यायधीश : रंजीत वी मोरे
प्रश्न : 2 कन्याकुमारी लौंग को भौगोलिक संकेत (G.I) टैग प्रदान किया गया है ये कन्याकुमारी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : तमिलनाडु
◆ यह तमिलनाडु राज्य के महसुर मसाला फसलों में से एक है तथा यह कन्याकुमारी के पहाड़ी क्षेत्र में उगाई जाती है।
◆ लौंग को खाने के उपयोग में आने के साथ साथ इसमें औषधि गुणों की भी प्रचुर मात्रा होती है।
◆ कन्याकुमारी लौंग की खास बात यह है कि यह प्रचुर मात्रा में सुगंध तथा इसमें पाई जाने वाली सुगंधित तेल के लिए जानी जाती है।
टॉप 5 महत्वपूर्ण G.I टैग : –
◆ काले चावल : मणिपुर
◆ डल्ले खुरासानी मिर्च : सिक्किम
◆ कोहबर एवं सोहराई चित्रकला : झारखंड
◆ मुरुगन मंदिर के “पंचमीथर्म प्रसाद” : तमिलनाडु
◆ कश्मीर : केसर
प्रश्न : 3 “द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021 : वाटर” रिपोर्ट को किसने जारी क्या है?
उत्तर : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
◆ विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने 5 अक्टूबर, 2021 को “द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज : 2021 वाटर” शीर्षक से अपनी नई रिपोर्ट जारी की है।
◆ इस रिपोर्ट में विश्व के क्लाइमेट के साथ ही पानी और जल प्रदूषण के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
◆ विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने ये सिफारिस की है कि देशों को अपने एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन और सूखा एवं बाढ़ के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली में निवेश बढ़ाना चाहिए।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन : –
◆ WMO : World Meteorological Organization
◆ स्थापना : 23 मार्च, 1950
◆ मुख्यालय : जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ महासचिव : पेटेरी तालस
◆ अध्यक्ष : गेरहार्ड एड्रियन
प्रश्न : 4 “हेनले पासपोर्ट सूचकांक” Q3 : 2021″ में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर : 90 वें स्थान पर
◆ हेनले पासपोर्ट सूचकांक विश्व के सभी देशों की पासपोर्ट की रैंकिंग को दर्शाता है।
◆ इस सूची में किसी पासपोर्ट को इस आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है कि पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के कितने देशों की यात्रा कर सकता है और उनका पासपोर्ट कितना मजबूत है।
सूचकांक में शीर्ष देश : –
◆ जापान, सिंगापुर
◆ जर्मनी, दक्षिण कोरिया
◆ फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, स्पेन
◆ जारीकर्ता : “हेनली एंड पार्टनर्स”
◆ मुख्यालय : लंदन (यूनाइटेड किंगडम)
प्रश्न : 5 कौन सी स्पेस एजेंसी एस्ट्रॉयड को समझने के लिए “डार्ट मिशन” को लांच करेगी?
उत्तर : NASA
◆ अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अब लगातार एस्ट्रॉयड को समझने की कोशिश कर रही है एक स्पेसक्राफ्ट जो एक एस्ट्रॉयड के साथ तेजी से टकराएगा और उसे प्रभावित करेगा , अपनी लॉन्चिंग के लिए तैयार है।
◆ ये कोई दुर्घटना नहीं बल्कि नासा के अगले मिशन की कहानी है नासा के इस मिशन का नाम है DART मिशन यानि कि Double Asterold Redirection Test जिसमें स्पेसेक्स का फैल्कन 9 रॉकेट भी शामिल है।
NASA के बारे में : –
NASA का पूर्ण रूप : National Aeronautics And Space Administration
स्थापना : 29 जुलाई, 1958
मुख्यालय : वॉशिंगटन डी.सी.
अध्यक्ष : विल नेल्सन
NASA का सूर्य मिशन : सनराइज
PDF डाउनलोड
11 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।