प्रश्न :1) वर्तमान में पहला वैश्विक हैकाथोन “हार्बिंजर 2021 इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन” किसने आयोजित किया?
उत्तर : R.B.I
◆ R.B.I अपने पहले वैश्विक हैकाथोन “हार्बिंजर 2021 इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन” का आयोजन कर रहा है।
◆ हैकाथोन की थीम : “स्मार्टर डिजिटल पेमेंट”
◆ इसमें डिजिटल भुगतान को वंचित तबके तक पहुंच को सुलभ बनाने और समाधान विकसित करने के लिए प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाएगा।
● R.B.I से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ भारत में जितने भी बैंक होते हैं उन्हें RBI रेगुलेट करता है।
◆ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना : 1 अप्रैल, 1935
◆ R.B.I की स्थापना “भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934” के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी।
◆ R.B.I का मुख्यालय : मुंबई (महाराष्ट्र)
◆ R.B.I के गवर्नर : शक्तिकांत दास
◆ वर्तमान में R.B.I के चार डिप्टी गवर्नर : महेश कुमार जैन, माइकल पात्रा, एम. राजेश्वर राव और रवि शंकर
प्रश्न :2) वर्तमान में राष्ट्रपति द्वारा कितने लोगों को “पद्म विभूषण” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : 7 लोगों को
◆ 2021 में कुल 141 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जिसमें 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
◆ पद्म विभूषण पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
◆ पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है देश का पहला सबसे बड़ा नागरिक सम्मान “भारत रत्न” है।
● पद्म विभूषण से सम्मानित 7 व्यक्ति
◆ शिंजो आबे (जापान पूर्व प्रधानमंत्री)
◆ एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत/गायक)
◆ सुदर्शन साहू (ओडिशा के चर्चित मूर्तिकार)
◆ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (कर्नाटक के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ)
◆ नरिंदर सिंह कपानी
प्रश्न :3) वर्तमान में भारतीय नौसेना के “नए नौसेना प्रमुख” कौन बने हैं?
उत्तर : आर. हरि कुमार
◆ वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
◆ ये एडमिरल कर्मवीर सिंह के स्थान पर अपने कार्यभार को संभालेंगे।
● भारतीय नौसेना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ मुख्यालय : नई दिल्ली
◆ नौसेना दिवस : 4 दिसंबर
◆ नौसेना प्रमुख : आर. हरि कुमार
◆ मालाबार नौसेना अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच आयोजित हुआ है।
◆ INS करनाज इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है ये एक पनडुब्बी है।
◆ भारत का पहला एयरड्रॉप कंटेनर SAHAYAK NG को DRDO और भारतीय नौसेना ने विकसित किया है।
प्रश्न :4) वर्तमान में भारत की पहली “रामायण सर्किट ट्रेन” किस रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई है?
उत्तर : सफदरगंज (दिल्ली)
◆ देश की पहली रामायण सर्किट ट्रेन 7 नवंबर को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है।
◆ यह ट्रेन भारतीय रेलवे का एक अभिनव प्रयास है जो यात्रियों को अगले 17 दिन में भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों जैसे : अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम के दर्शन कराएगी।
● भारत से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ देश का पहला इग्लू कैफे : जम्मू कश्मीर
◆ देश के पहले एंप्यूटी क्लीनिक का उद्घाटन : चंडीगढ़
◆ भारत की पहली महिला उड़ान परीक्षण इंजीनियर : आश्रिता वी ओलेटी
◆ भारत का पहला कृषि निर्यात सुविधा केंद्र : महाराष्ट्र (पुणे)
◆ देश का पहला ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर : महाराष्ट्र
प्रश्न :5) भारत के किस राज्य ने “देश का पहला बांस से बना क्रिकेट बैट और स्टंप” बनाया है?
उत्तर : त्रिपुरा
◆ त्रिपुरा के बैम्बू एंड कैन डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने क्रिकेट बैट के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी मानक प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए देश का पहला बांस से बना क्रिकेट बैट विकसित करने का दावा किया है।
◆ इस बल्ले का इस्तेमाल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में किया जा सकता है क्रिकेट के बल्ले के उत्पादन के लिए सबसे पसंदीदा लकड़ी विलो मानी जाती है।
● त्रिपुरा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ त्रिपुरा की स्थापना : 21 जनवरी, 1972
◆ त्रिपुरा की राजधानी : अगरतला
◆ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री : विप्लब कुमार देव
◆ त्रिपुरा के गवर्नर : सत्यदेव नारायण आर्य
◆ त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश : इंद्रजीत महंती
◆ त्रिपुरा का राजकीय पक्षी : फैरी ब्लूवर्ड
◆ त्रिपुरा की प्रमुख झीलें : रुद्र सागर झील, डुम्बरलेक झील