प्रश्न : 1 2021 में किन दो वैज्ञानिकों को “नोबेल शांति पुरस्कार” से सम्मानित क्या गया है?
उत्तर : –
- मारिया रेसा
- दिमित्री मुराटोव
◆ नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए 2021” के शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
◆ मारिया रेसा ने अपने मूल देश फिलीपींस में सत्ता के दुरुप्रयोग, हिंसा के उपयोग और बढ़ते अधिनायक वाद को उजागर किया और उसके खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
◆ दिमित्री मुराटोव भी एक पत्रकार हैं और इन्होंने दशकों से रूस में तेजी से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भाषण की स्वतंत्रता का बचाव किया है और इस प्रकार इन्होंने लगातार पत्रकारों के अधिकारों का बचाव किया है।
◆ मारिया रेसा फिलीपींस और दिमित्री मुराटोव रूस की रहने वाली हैं।
◆ नॉर्वे की संसद (स्टार्टिंग) द्वारा चुनी गई पांच सदस्यीय समिति द्वारा शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
प्रश्न : 2 हाल ही में “विश्व प्रवासी पक्षी दिवस” 2021 कब मनाया गया है?
उत्तर : 9 अक्टूबर
◆ हर साल प्रवासी पक्षी दिवस आधिकारिक तौर पर साल में दो बार मनाया जाता है सबसे पहले यह मई के दूसरे शनिवार को और फिर अक्टूबर के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है।
◆ विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संकट ग्रस्त प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
◆ विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का विषय दुनिया भर के लोगों से अपील करता है कि वे पक्षियों और प्रकृति की अपनी प्रशंसा को व्यक्त करने के लिए अपनी आवाज़ और रचनात्मकता का उपयोग करें।
◆ विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2021 की थीम है (Sing Fly , Soar – Like a Bird!)
प्रश्न : 3 “दून ड्रोन मेला : 2021” का आयोजन किस राज्य में हुआ है?
उत्तर : उत्तराखंड
◆ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ. वी.के. सिंह (देहरादून) ने मिलकर उत्तराखंड में “दून ड्रोन मेला 2021” का शुभारंभ किया।
◆ उत्तराखंड के साथ जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नाम बदलकर “रामगंगा राष्टीय उद्यान” रख दिया गया है।
◆ हेली नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्टीय उद्यान है जिसकी स्थापना 1936 में हुई थी जो उत्तराखंड में स्थित है।
◆ भारत का सबसे ऊंचा बांध “टिहरी बांध” जो कि उत्तराखंड में “भागीरथी” नदी पर स्थित है।
◆ उत्तराखंड की राजधानी : देहरादून
◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री : पुष्कर सिंह धामी
◆ उत्तराखंड के गवर्नर : गुरमीत सिंह
◆ उत्तराखंड के मुख्य न्यायधीश : राघवेंद्र सिंह चौहान
प्रश्न : 4 “विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021” में सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर : अंशु मलिक
◆ भारत की पहली महिला पहलवान अंशु मलिक ने नॉर्वे के ओस्लो में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत (सिल्वर) मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
◆ 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में किया जा रहा है।
◆ इस चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम स्पर्धा में भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक हासिल किया है।
◆ अंशु मलिक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
◆ इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में केवल 5 भारतीय महिलाओं ने ( सभी कांस्य पदक) जीते हैं –
अलका तोमर (2006), गीता फोगाट (2012), (बबीता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2012) और विनेश फोगाट (2019)
प्रश्न : 5 “विश्व डाक दिवस 2021” कब मनाया गया है?
उत्तर : 9 अक्टूबर
◆ विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
◆ विश्व डाक दिवस का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं और डाक विभाग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
◆ यह दिवस “यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन” की स्थापना की वर्षगांठ पर मनाया जाता है।
◆ विश्व का पहला डाक दस्तावेज 255 ई.सा. पूर्व मिश्र में पाया गया।
◆ यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में है।
◆ संयुक्त राष्ट्र संघ का कोई भी सदस्य देश यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बन सकता है वर्तमान में इसके सदस्यों की संख्या 192 है।
◆ भारत यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के शुरुआती सदस्यों में से एक है भारत में हर साल 10 अक्टूबर को “राष्टीय डाक दिवस” मनाया जाता है।
PDF डाउनलोड
9 अक्टूबर से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
Thanks Manish bhai