प्रश्न :1) वर्तमान में “अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस 2021” कब मनाया गया है?
उत्तर : 8 नवंबर
◆ अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस 2021 हर साल 8 नवंबर को मनाया जाता है।
◆ 8 नवंबर, 1895 को विल्हेम कोनराड रोंटजेन ने “एक्स-रे” की खोज की थी और यह दिन रेडियोलॉजी के मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
◆ रेडियोलॉजी चिकित्सा रोगों के निदान और उपचार के लिए चिकित्सा इमेजिंग का उपयोग करता है।
◆ अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस 2021 की थीम : Active Care For The Patient
◆ यह दिवस रेडियोलॉजी के उस मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है जो सुरक्षित रोगी देखभाल में योगदान देता है।
◆ यह स्वास्थ्य देखभाल की निरंतरता में महत्वपूर्ण भूमिका रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर की सार्वजनिक समझ में निरंतर सुधार करता है।
प्रश्न :2) वर्तमान में 400 T -20 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज कौन बने हैं?
उत्तर : राशिद खान
◆ अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के महत्वपूर्ण सुपर 12 मुकाबले के दौरान 400 T -20 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं।
◆ राशिद खान को अफगानिस्तान के उभरते खिलाडी के रूप में जाना जाता हैं वो इन दिनों अपने आईपीएल में किये प्रदर्शन के कारण भी चर्चा में हैं।
◆ अफगानिस्तान से संबंध रखने वाले राशिद को न केवल उनके देश के क्रिकेट प्रेमियों ने बल्कि भारतीयों और पूरी दुनिया में क्रिकेट देखने वाले लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
◆ 2017 में एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड, 2018 में T-20 बॉलर द ईयर का अवार्ड और वेस्ट इंडीज के सामने एक ओडीआई मैच में मैन ऑफ द ईयर का अवार्ड जीत चुके हैं।
प्रश्न :3) वर्तमान में रोलेक्स पेरिस मास्टर्स 2021 का खिताब किसने जीता है?
उत्तर : नोवाक जोकोविच
◆ दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने करियर का 37 वां एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर राफेल नडाल (36) को पीछे छोड़ दिया है।
◆ नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को 4-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच की ये इस सत्र के 54 मुकाबलों में 48 वीं जीत है।
◆ संस्करण : 49 वां
● टॉप -5 महत्वपूर्ण खिताब
◆ बैडमिंटन टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन 2021 में पुरुष एकल का खिताब : कांता सुनायामा
◆ फर्स्ट मिस इंडिया 2021 का खिताब : पर्ल अग्रवाल
◆ डेनमार्क ओपन बैडमिंटन 2021 में महिला सिंगल का खिताब : आकाने यामागुची
◆ मोटोजीपी वर्ल्ड चैंपियन 2021 का खिताब : फैबियो क्वार्टरो
◆ IPL 2021 के फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का खिताब : फाफ डुप्लेसिस
प्रश्न :4) वर्तमान में भारत के 71 वें ग्रैंड मास्टर कौन बने हैं?
उत्तर : संकल्प गुप्ता
◆ 18 वर्षीय संकल्प गुप्ता ने सर्बिया में आयोजित एक शतरंज प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है।
◆ 18 वर्षीय संकल्प गुप्ता महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले हैं।
● टॉप -5 महत्वपूर्ण ग्रैंड मास्टर
◆ 66 वें शतरंज ग्रैंड मास्टर : आकाश (तमिलनाडु)
◆ 67 वें शतरंज ग्रैंड मास्टर : लियोन मेंडोका (गोवा)
◆ 68 वें शतरंज ग्रैंड मास्टर : अर्जुन कल्याण (तमिलनाडु)
◆ 69 वें शतरंज ग्रैंड मास्टर : हर्षित राजा (पुणे, महाराष्ट्र)
◆ 70 वें शतरंज ग्रैंड मास्टर : आर राजा ऋत्विक (तेलंगाना)
प्रश्न :5) वर्तमान में बार्कलेज बैंक के नए C.E.O कौन बने हैं?
उत्तर : सी.एस. वेंकटकृष्णन
◆ भारतीय सी.एस. वेंकटकृष्णन बार्कलेज बैंक के ग्लोबल C.E.O बने हैं।
● बार्कलेज बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ बार्कलेज ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कम्पनी है।
◆ बार्कलेज एक सार्वभौमिक बैंक है और ये दो व्यावसायिक समूहों के भीतर संगठित है।
१) कॉर्पोरेट एंड इनवेस्टमेंट बैंकिंग एंड वेल्थ मेनेजमेंट
२) और ग्लोबल रिटेल बैंकिंग
◆ स्थापना : 17 नवंबर, 1690
◆ मुख्यालय : लंदन (ब्रिटेन)
◆ C.E.O : सी.एस. वेंकटकृष्णन