प्रश्न :1) वर्तमान में “संजय भट्टाचार्य” को किस देश में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : स्विट्जरलैंड
● स्विट्जरलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ राजधानी : बर्न
◆ मुद्रा : स्विस फ्रैंक
◆ राष्ट्रपति : गाय परमेलिन
● स्विट्जरलैंड में स्थित प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय
◆ अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ सर्वभीम डाक संघ (UPU) : बर्न (स्विट्जरलैंड)
◆ अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) : ल्यूसाने
◆ यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ यूरोपीय ऊर्जा आयोग (EEC) : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
◆ विश्व व्यापार संगठन (WTO) : जेनेवा (स्विटजरलैंड)
◆ रेडक्रॉस : जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
प्रश्न :2) वर्तमान में “नेल्सन मंडेला नोबेल शांति पुरस्कार 2021” से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अजय शर्मा
● अजय शर्मा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ अजय शर्मा को नेल्सन मंडेला नोबेल शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है इनको इस पुरस्कार द्वारा समाज के कल्याण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
◆ अजय शर्मा “द मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज” के प्रबंध निदेशक हैं।
● नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ तंजानिया के लेखक उपन्यासकार “अब्दुल रज्जाक गुनराह” को साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
◆ मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को 2021 में “नोबेल शांति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
◆ वर्ष 2021 में रसायन के क्षेत्र में बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रश्न :3) वर्तमान में “राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2021” कब मनाया गया है?
उत्तर : 7 नवंबर
● कैंसर दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ यह दिवस इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए और शुरुआती कैंसर का पता लगाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 नवंबर को देश भर में मनाया जाता है।
◆ विश्व कैंसर दिवस : 4 फरवरी
● राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के बारे में
◆ राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस को पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की घोषणा के बाद मनाया गया था।
◆ राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का ये दिन वैज्ञानिक मैरी क्यूरी की जयंती का दिन है जो भौतिकी में 1903 के नोबेल पुरस्कार की विजेता हैं।
प्रश्न :4) वर्तमान में दुनिया का पहला पृथ्वी – विज्ञान उपग्रह “गुआंगमू” को देश ने लॉन्च किया है?
उत्तर : चीन
● इस उपग्रह से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ चीन ने उत्तरी शांशी प्रांत के ताइयुयान सैटलाइट लॉन्च सेंटर से दुनिया का पहला पृथ्वी विज्ञान उपग्रह “गुआंगमू” अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।
◆ यह लॉन्च मार्च रॉकेट सीरीज का 395वां फ्लाइट मिशन था और इस उपग्रह को मार्च -6 वाहक रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया है।
● चीन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
◆ चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है।
◆ चीन की राजधानी बीजिंग है।
◆ चीन की मुद्रा रेनमिनबी (युयान) है।
◆ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।
◆ चीन और भारत के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन का नाम मैकमोहन रेखा है।
◆ चीन की सबसे लंबी नदी यांगत्सी (6300 km) है और ये एशिया की सबसे लंबी नदी है।
◆ कागज की मुद्रा जारी करने बाला विश्व का पहला देश चीन है।
◆ चीन एक ऐसा देश है जिसकी सीमा सबसे अधिक देशों के साथ लगती है।
प्रश्न :5) वर्तमान में “वन ग्लोबल वियतनाम शिखर सम्मेलन 2021” की मेजबानी किस देश ने की है?
उत्तर : पेरिस (फ्रांस)
◆ वन ग्लोबल वियतनाम शिखर सम्मेलन 4 – 5 नवंबर 2021 को पेरिस और फ्रांस में आयोजित किया गया था।
◆ इसका मुख्य उद्देश्य आने वाले दशकों में वियतनाम और व्यापक विश्व के लिए प्रतिभा, रचनात्मक विचारों और सतत विकास नीतियों को जोड़ना है।
◆ यह कार्यक्रम टैलेंट, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी के विषय के तहत संचालित किया गया था और वियतनामी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के संघ द्वारा आयोजित किया गया था।