CT Scan और MRI में क्या अंतर है ? |Use of CT Scan and MRI in Hindi
नमस्कार पाठकों
मित्रों आज के लेख में हम आपको चिकित्सा के क्षेत्र में काम आने वाले कुछ ऐसे उपकरणों और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देंगे जो विभिन्न प्रकार से मानव जीवन को बचाने में सहायता करते हैं। आज के लेख में हम आपको CT Scan और M.R.I. के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
हम आपको बताएंगे की CT Scan क्या होता है और M.R.I. Scan क्या होता है। यह दोनों किस प्रकार कार्य करते हैं, और इन दोनों में किस प्रकार के अंतर पाए जाते हैं, और इन दोनों को काम में लेने का खर्चा कितना होता है, यह दोनों किस प्रकार की बीमारियों में काम में लिए जाते हैं। आज के लेख में हम आपको इससे संबंधित सारी जानकारी प्रदान करेंगे।
तो चलिए शुरू करते हैं-
CT Scan क्या होता है?
मित्रों सि टी स्कैन एक प्रकार का Computerized Tomography scan होता है। इस यंत्र व प्रक्रिया के द्वारा x-ray किरणों को काम में लेकर के आपके शरीर के विभिन्न भागों को एक तस्वीर में उतारा जाता है। और उस तस्वीर के विभिन्न भागों का एक गठजोड़ बनाया जाता है या दूसरी भाषा में कहें तो Combination बनाया जाता है। और इस प्रकार आपके शरीर के भीतर की एक पूरी जानकारी हासिल करने के लिए CT Scan का यंत्र काम में आता है।
CT Scan x-ray किरणों को इस्तेमाल करके आपके शरीर के विभिन्न अंगों की आंतरिक संरचना और उनके गठजोड़ की तस्वीरें उपलब्ध करवाता है।
CT Scan के अंतर्गत आपके शरीर के विभिन्न भागों के विभिन्न कोणों पर तस्वीर ली जाती है और उन तस्वीरों को 3-Dimentional (3D) तस्वीरें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ताकि आपके अंगों का बारीकी से अध्ययन किया जा सके। इसका एक उद्देश्य यह भी होता है कि यदि किसी प्रकार की कोई संरचना या बनावट में कमी है तो उसका उपचार किया जा सके।
एक बार जब x-ray किरणों का इस्तेमाल करके आपके शरीर के विभिन्न भागों की तस्वीरें ले ली जाती है तब Computer उसे automatically Combine करके आपके शरीर के विभिन्न भागों के तस्वीरों को 3D तस्वीरों में बदल देता है।
M.R.I. Scan क्या होती है ?
M.R.I. Scan, मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग (Magnetic Resonance Imaging) के अंतर्गत एक बहुत शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र पैदा करती है। जिसकी Radio Frequency काफी ज्यादा होती है। इसके वजह से यंत्र का इस्तेमाल करते हुए आपके किसी भी शरीर के किसी भाग का एक detail ली जाती है यह detail पिक्चर CT Scan की तुलना में बहुत ज्यादा जानकारी प्रदान करती है।
M.R.I. Scan की प्रक्रिया मैं बहुत शोरगुल होता है। और M.R.I. Scan की प्रक्रिया CT Scan की तुलना में अधिक समय लेती है। M.R.I. Scan करने के लिए आपको एक मशीन में बंद कर दिया जाता है।
M.R.I. Scan के द्वारा जिसका पूरा नाम “मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग scan” होता है, के द्वारा चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों को इस्तेमाल करके शरीर के किसी बॉडी के किसी भाग का अर्थात हड्डियां, टिशू, नसे, इन सभी का एक detail Image बनाया जाता है।
किसी surgery के दौरान M.R.I. Scan का इस्तेमाल किया जाता है। MRI का इस्तेमाल केवल तभी किया जाता है जब एक बहुत ही सटीक जानकारी चाहिए होती है इसीलिए यह थोड़ी महंगी होती है।
M.R.I. Scan आपके शरीर में सुपर-कंडक्टिंग मैग्नेट के साथ radio-frequency की तरंगों को भी आपके शरीर में प्रस्थान करवाती है यह रेडियोएक्टिव तरंगे और चुंबकीय तरंगे दक्षिण से उत्तर की तरफ चक्कर लगाती है।
रेडियो फ्रीक्वेंसी और चुंबकीय क्षेत्र के कारण कुछ परमाणु हमारे शरीर के विभिन्न भागों में घूमते हैं। और गति करते हैं इन्हें परमाणुओं की गति को भाप करके कंप्यूटर में सिग्नल के द्वारा भेजा जाता है, और कंप्यूटर सिग्नल को इमेज में बदलने के लिए गणित के सूत्रों का इस्तेमाल करती है।
M.R.I. Scan और C.T. Scan में क्या अंतर है ?
- मित्रों C.T. Scan में एक्सरे किरणों का इस्तेमाल किया जाता है। अर्थात रेडिएशन तरंगों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग scan में चुंबकीय क्षेत्र और radio-frequency का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक X-ray किरणों का प्रयोग नहीं किया जाता है।
- C.T. Scan की तुलना में M.R.I. Scan बहुत ही ज्यादा डिटेल में तस्वीरें उपलब्ध करवाती है।
- C.T. Scan की तुलना में M.R.I. Scan में अधिक सूक्ष्म जानकारियों को हासिल किया जा सकता है। इसीलिए यह C.T. Scan की तुलना में महंगा होता है।
- C.T. Scan तुरंत करवाया जा सकता है। इसमें किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता और यह गैर -आक्रमक होती है।
- M.R.I. Scan मुख्यतः आक्रामक नहीं होता लेकिन इसमें शोर काफी होता है। और यह C.T. Scan की तुलना में अधिक समय लेता है। और जिन लोगों को Claustrophobia होता है उन्हें M.R.I. Scan नहीं करवानी चाहिए। क्योंकि उन्हें मशीन में बंद होने का डर रहता है।
- एम आर आई में मजबूत चुंबकीय क्षेत्र इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण यह C.T. Scan की तुलना में थोड़ा कम सुरक्षित होता है।
C.T. Scan और M.R.I. Scan से बीमारियों का इलाज-
- C.T. Scan के द्वारा Hemorrhage stroke या फिर इसके Ischemic stroke के मध्य अंतर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- जब शरीर या दिमाग में किसी प्रकार का घाव हो तो इसके लिए डायग्नोसिस करने के लिए C.T. Scan का इस्तेमाल किया जाता है।
- C.T. Scan के द्वारा पूरे शरीर में कहीं पर भी उत्पन्न कैंसर की जांच करी जा सकती है।
- कैंसर के टिशु को देखा जा सकता है।
- C.T. Scan के द्वारा छोटी आंत बड़ी आंत, पेट का दर्द या विभिन्न प्रकार की शारीरिक अंगों में होने वाले दर्द के कारण को समझा जाता है। और इसके लिए शरीर के अंग का C.T. Scan किया जाता है।
- कोई ऐसा दर्द जिसका स्पष्टीकरण ना मिले उसका भी निवारण और पहचान C.T. Scan के द्वारा किया जाता है।
- एम आर आई के द्वारा विभिन्न प्रकार की शारीरिक अंगों की बारीकी से जांच करी जाती है। इसमें आपकी ऑर्गन, सॉफ्ट टिशु, दिमाग में और अन्य प्रकार के शारीरिक अंगों के किसी भाग का M.R.I. Scan किया जाता है।
- MRI के द्वारा कैंसर की अधिक बारीकी से जांच करी जाती है और वह जांच CT scan के द्वारा नहीं किया जा सकता है। रीड की हड्डी में होने वाली किसी भी दिक्कत का सामना, किसी भी प्रकार की हड्डियों में होने वाली दिक्कत का निवारण और शरीर के नसों में खून का बहना रुक जाना, इन सभी चीजों का पता केवल M.R.I. Scan से किया जाता है। और बाद में उनका निवारण किया जाता है।
C.T. Scan और M.R.I. Scan की कीमत ?
मित्रों C.T. Scan की कीमत तकरीबन $600 से $2000 तक हो सकती है। और M.R.I. Scan की कुल लागत $1200 से $4000 तक हो सकती है। यदि M.R.I. Scan में कोंट्रास्ट- डाई का इस्तेमाल किया जाए तो इसकी कीमत और भी ज्यादा हो जाती है।
M.R.I. Scan किसे नहीं करना चाहिए?-
- व्यक्ति या पेशेंट जिनका आर्टिफिशियल मेटल हार्ट वाल्व लगाया गया है, जो प्रोस्थेटिक होता है,
- वह लोग जिनका आर्टिफिशियल जॉइंट किया गया है,
- वह लोग जिन्हें ब्रेन एन्यूरिज्म टिप्स की दिक्कत होती है,
- वे लोग जिन्हें प्रॉस्टेटिक दांत लगाए गए होते हैं,
- जिनके शरीर में पंप प्रत्यारोपण किया गया हो,
- जिनके शरीर में नेत्र प्रत्यारोपित किए जाते हैं।
- इसी के साथ इंप्लीमेंटेबल कार्डियोवर्टर के साथ साथ किसी भी प्रकार की धातु के तार, छड़ी, स्क्रू, प्लेट यदि किसी के शरीर में लगी हो तो उसे M.R.I. Scan करवाने से बचना चाहिए।
- इसके साथ में यदि मोटे तौर पर कहा जाए तो इसे व्यक्ति के शरीर में ऑपरेशन करके धातु के किसी भी प्रकार की कोई चीज डाली गयी हो तो उन्हें M.R.I. Scan से बचना चाहिए। क्योंकि M.R.I. Scan में बहुत ही तीव्र व तेज मैग्नेटिक रिजोनेंस इस्तेमाल किया जाता है।
तो मित्रों आज के लेख में हमने जाना कि M.R.I. Scan क्या होता है, C.T. Scan क्या होता है दोनों में अंतर क्या होता है और इसी के साथ दोनों में से कौन सा महंगा होता है, कौन सा सस्ता होता है, M.R.I. Scan किस बीमारी का इलाज करती है, C.T. Scan किन बीमारी के इलाज में काम आता है और इसी के साथ में हमने C.T. Scan व M.R.I. Scan के बारे में पूरी जानकारी हासिल करी। हम आशा करते हैं कि आपको आपके सवाल का जवाब मिल चुके होंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
धन्यवाद!
FAQ
Q. M.R.I. Scan ऐसा क्या दिखा सकता है जो C.T. Scan के द्वारा नहीं देखा जा सकता है?
Ans. वर्तमान समय में M.R.I. Scan मशीनों के द्वारा दिमाग में आने वाली इस्केमिक या फिर हेमरेज के कारणों का पता लगाया जा सकता है लेकिन C.T. Scan के द्वारा यह नहीं किया जा सकता है।
Q. दिमाग के लिए कौन सा scan सबसे अच्छा है?
Ans. निर्भर करता है कि दिमाग का किस कारणों के द्वारा scan किया जा रहा है। यदि दिमाग या सिर के अंदर कोई कैंसर है तो उसका पता C.T. Scan के द्वारा भी लगाया जा सकता है। अन्यथा M.R.I. Scan की आवश्यकता पड़ती है।
Q. क्या C.T. Scan भी एम आर आई की तरह आवाज करता है?
Ans. C.T. Scan में एक्सरे के तरंगों का इस्तेमाल किया जाता है एक्सरे तरंगो के इस्तेमाल में किसी प्रकार की आवाज नहीं आती। यदि आती भी है तो बहुत ही बारिक सी आती है जिसका पता शायद पेशेंट को नहीं लगता।
Q. C.T. Scan और M.R.I. Scan में से कौन सा अच्छा है?
Ans. यह बीमारी और कारण पर निर्भर करता है। बीमारी और कारण के अनुरूप दोनों scan ही सर्वोत्तम है।
Q. C.T. Scan और M.R.I. Scan में से कौन सा महंगा है?
Ans. M.R.I Scan, C.T. Scan की तुलना में दोगुना महंगा है।