DMCA.com Protection Status
HomeNEW UPDATE2021 दिल्ली ने लगाया सर्वाधिक CCTV कैमरे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड|2021 Delhi...

2021 दिल्ली ने लगाया सर्वाधिक CCTV कैमरे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड|2021 Delhi tops list of world cities in terms of CCTVs per sq. mile: CM In Hindi

फोर्ब्स रिपोर्ट 2021जारी:-

“दिल्ली दुनिया का नंबर 1 शहर बना। जहाँ पर सर्वाधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगे हैं। दिल्ली में प्रति वर्ग किमी०(KM.) में 1826 कैमरे लगे हैं।”

हाल ही फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें दुनिया भर के सभी प्रमुख शहरों को शामिल किया गया। इस रिपोर्ट में भारत को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ क्योंकि भारत की राजधानी ”दिल्ली” को शीर्ष स्थान हासिल हुआ है।

दिल्ली ने दुनिया में सबसे ज्यादा सर्वाजनिक स्थलों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरा लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी AAP) ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है उन्होंने कहा है दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे बड़े शहरों को प्रति वर्ग मीटर सर्वाधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने के मामले में पछाड़/ पीछे कर दिया है।

दूसरे स्थान पर लंदन है। जहां पर 1138 CCTV कैमरे प्रति वर्ग किलोमीटर लगे हैं।
वहीं तीसरे स्थान पर पुनः भारत का शहर चेन्नई है, जहां 609 कैमरे प्रति वर्ग किलोमीटर में लगे हैं। जबकि भारत का मुंबई शहर 157.4 कैमरे प्रति वर्ग किलोमीटर के साथ 18वें स्थान पर विराजमान है

इस रिपोर्ट में कुल 150 शहरों को विश्लेषण के लिए शामिल किया गया था। जिसमें सबसे ज्यादा चीन के शहर को रैंकिंग में स्थान मिला है। भारत के केवल 3 शहर ही शामिल है। ( दिल्ली, चेन्नई और मुंबई)

रैंकिंग शहर CCTV कैमरे ( प्रति वर्ग km.)

  1. दिल्ली ,भारत – 1826.6
  2. लंदन ,ब्रिटेन – 1138.5
  3. चेन्नई ,भारत – 609.9
  4. शेजेन, चीन – 520.1
  5. वुकसी, चीन – 472.7
  6. क्विंगदाओ, चीन – 415.6
  7. शंघाई ,चीन – 408
  8. सिंगापुर, सिंगापुर – 387.6
  9. चांगसा, चीन – 353.9
  10. बुहान , चीन – 339

महत्वपूर्ण Q & A…

Q. फोर्ब्स रिपोर्ट द्वारा जारी CCTV कैमरे वाली रैंकिंग में कुल कितने शहरों को शामिल किया गया था ?

Ans. 150 शहरों को

Q. इस रिपोर्ट के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में दुनिया का नंबर वन शहर कौन सा है?

Ans. दिल्ली (भारत) (कुल 1826 कैमरे/वर्ग km)

Q. 150 शहरों में भारत के कुल कितने शहर शामिल है ?

Ans. 3 (दिल्ली, चेन्नई, मुम्बई)

Q. सर्वाधिक किस देश के शहरों को सीसीटीवी रैंकिंग रिपोर्ट में स्थान मिला है ?

Ans. चीन को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular