DMCA.com Protection Status
HomeCURRENT AFFAIRS1 December Current Affairs 2021 | Daily Current Affairs|1 दिसंबर से संबंधित...

1 December Current Affairs 2021 | Daily Current Affairs|1 दिसंबर से संबंधित महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न :1) वर्तमान में भारतीय रेलवे के किस राज्य में “दुनिया का सबसे ऊंचा सेतुबंध” बन रहा है?

उत्तर : मणिपुर

◆ मणिपुर भारतीय रेलवे के अंतर्गत दुनिया के सबसे ऊंचे सेतुबंध का निर्माण कर रहा है जो कि 111 किलोमीटर लम्बी जिरीबाम-इंफाल रेलवे परियोजना का एक हिस्सा है।

◆ यह पुल यूरोप के मोंटेनोग्रे में 139 मीटर माला -रिजेका वायडक्ट का मौजूदा रिकॉर्ड का तोड़ देगा क्योंकि इसे 141 मीटर (32 मंजिला इमारत के बराबर) की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है इस पुल की कुल लंबाई 703 मीटर होगी।

● मणिपुर से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ मणिपुर की राजधानी : इंफाल

◆ मणिपुर के मुख्यमंत्री : N. बिरेन सिंह

◆ मणिपुर के गवर्नर : ला गणेशन

◆ मणिपुर के मुख्य न्यायाधीश : पी. वेंकट संजय कुमार

◆ मणिपुर का प्रमुख लोकनृत्य : राखाल

◆ मणिपुर की प्रमुख झील : लोकटक झील

◆ मणिपुर का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान : केयबुल लामजाओ

प्रश्न :2) वर्तमान में “केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड” का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : विवेक जौहरी

◆ यह वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का हिस्सा है।
◆ जीएसटी लागू होने के बाद वर्ष 2018 में “केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क” का नाम बदलकर “केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड” कर दिया गया है।

◆ यह सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय जीएसटी और एकीकृत जीएसटी अधिरोपित करने एवं संग्रह करने से संबंधित नीति तैयार करने के कार्य में संलग्न है।

● नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ “गोवा के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस” : ID शुक्ला

◆ राज्यसभा के नए महासचिव : प्रमोद चंद्र मोदी

◆ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के नए महानिदेशक : अतुल करवाल

◆ भारत के नए नौसेना प्रमुख : आर. हरि कुमार

◆ मिजोरम के नए मुख्य सचिव : रेणु शर्मा

प्रश्न :3) “पर्वतारोहण फाउंडेशन” की वर्तमान महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं?

उत्तर : हर्षवंती विष्ट

◆ उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्वतारोही हर्षवंती विष्ट ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने का गौरव प्राप्त किया है।

● महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला : वांग यापिंग

◆ देश के चौथे सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान “पद्म श्री पुरस्कार” से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर : ओइनम बेमवेम देवी

◆ मिस इंटरनेशनल वर्ल्ड 2021 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला : डॉ. अक्षता प्रभु

◆ विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी : अंशु मलिक

◆ बीस हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर : मिताली राज

प्रश्न :4) वर्तमान में पनडुब्बी INS बेला को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है इन पनडुब्बी को किसने बनाया है?

उत्तर : मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स (मुंबई)

◆ कलावरी क्लास सबमरीन यानि कि पनडुब्बी INS वेला को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।

◆ आईएनएस वेला, क्लावरी क्लास की चौथी सबमरीन है जो कि 221 फीट लंबी, 40 फीट ऊंची और 1565 टन वजनी है।

◆ इस पनडुब्बी के निर्माणकर्ता : Mazagon Dock Ship builders

● भारतीय नौसेना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

◆ मुख्यालय : नई दिल्ली

◆ नौसेना दिवस : 4 दिसंबर को

◆ नौसेना प्रमुख : आर. हरि कुमार

◆ मालाबार नौसेना अभ्यास : भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान

◆ आईएनएस करनाज एक पनडुब्बी है जिसको भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।

◆ भारत का पहला एयरड्राप कंटेनर SAHAYAK NG : डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने विकसित किया।

प्रश्न :5) कॉविड 19 वायरस का नया खतरनाक वैरियंट ” ओमिक्रोन (B.1.1.529)” किस देश में पाया गया है?

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका

● परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिंदु

◆ कोरोना वायरस की शुरुवात चीन के वुहान शहर से हुई है।

◆ वुहान से फैले कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को COVID-19 नाम दिया गया है।

◆ वुहान कोरोनावायरस को SARS-COV-2 नाम दिया गया है।

◆ कोरोनावायरस का स्ट्रक्चर कैसा है : क्राउन

◆ कोरोनावायरस मानव शरीर के किस तंत्र को प्रभावित करता है : श्वसन तंत्र

◆ Covid-19 वैक्सीन पाने वाले पहले भारतीय : मनीष कुमार

◆ कोरोनावायरस प्रदर्शन सूचकांक में शीर्ष देश : न्यूजीलैंड (भारत 86वें स्थान पर)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular